उत्तर प्रदेशदस्तक-विशेषफीचर्डलखनऊ

मुख्यमंत्री ने डीएम आशुतोष निरंजन को किया सम्मानित

डीएम ने आगरा-एक्सप्रेस-वे के निर्माण में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
2गोण्डा : प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने एवं कार्य को पूर्ण कराने के लिए योजनाबद्ध व समयबद्ध तरीके से काम करने के लिए डीएम आशुतोष निरंजन को प्रशस्ति पत्र दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में शुक्रवार को जिलाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा-एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य वर्ष 2014 में शुरू किया गया था।  उस समय डीएम गोण्डा श्री निरंजन अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा के पद पर कार्यरत थे। बतौर  मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री निरंजन द्वारा दस जनपदों के जिलाधिकारियों व भारत सरकार व अन्य विभागों से समन्वय बनाते हुए बहुत कम समय में पर्यावरण क्लीयरेन्स, भूमि क्रय व अधिग्रहण, टेण्डर प्रक्रिया व विड प्रक्रिया को विवादरहित तरीके से कराया जिसका निर्माण कार्य निर्वाध गति से जारी है और शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने डीएम श्री निरंजन की इस कर्तव्यनिष्ठा, दक्षता एवं कर्मठता की प्रशंसा
करते हुए प्रशंसा पत्र दिया है।

Related Articles

Back to top button