टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान-मजदूरों को पैसे के साथ मुफ्त में मिलेगा अनाज

लखनऊ : चीन से फैले कोरोना वायरस ने विश्व को अपने संक्रमण में ले लिया है। केंद्र के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार इससे बचाव तथा सतर्कता को लेकर बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 23 पॉजिटिव में से नौ लोग निगेटिव हो गए हैं। इन सभी को आइसोलेट किया गया था और इनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि राज्य में कुल 23 लोग कोरोनो वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से नौ लोग इसके संक्रमण से उबर गए हैं, शेष 14 की हालत में भी काफी सुधार है। हमारे पास राज्य में पर्याप्त संख्या में आइसोलेशन वार्ड हैं। हम धीरे-धीरे इसकी संख्या भी बढ़ा रहे हैं। सरकार काफी प्रयाग कर रही है। इससे निपटने के लिए सरकार हर कदम पर जनता के साथ है। उन्होंने कहा कि यूपी में 23 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। जिनमें से नौ लोग ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि खतरे को देखते हुए मॉल, स्कूल और कॉलेजों को बंद रखना पड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बहुत सारी गतिविधियों को रोक लिया है, सिनेमा घर, मॉल्स आदि को बंद कर दिया गया है। गैर जरूरी यात्राएं न करने और भीड़ भाड़ वाले स्थानों से बचने का भी आवाहन किया गया है। हम सभी को ‘जनता कर्फ्यू’ का पालन करना चाहिए, राज्य की सभी मेट्रो रेल, राज्य और सिटी बस सेवाएं कल बंद रहेंगी। लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। अब तक प्रदेश में 23 में कोरोनाजवायरस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ विभाग ने मीडिया बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि आगरा में 8, गाजियाबाद में 2, नोएडा में 4, लखनऊ में 8, लखीमपुर खीरी में एक में कोरोना को पुष्टि हुई है। अब तक कुल 984 टेस्ट निगेटिव पाए गए जबकि 157 के टेस्ट का इंतजार है। अब तक एयरपोर्ट पर 24580 की थर्मल स्कैनिंग हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस संकट की घड़ी में हम रोज कमाकर खाने वालों के साथ हैं। वह घरों से न निकलें। हम प्रदेश के 35 लाख दिहाड़ी मजदूरों तथा खोमचे वालों को प्रति महीने 1000 रूपये की आर्थिक सहायता देंगे। इसके साथ ठेला खोमचा रेहड़ी आदि वाले करीब 15 लाख है, इन्हें भी हम 1000 रुपये देंगे। कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रदेश के एक करोड़ 65 लाख गरीब परिवारों को राशन फ्री मिलेगा। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज को बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के चलते प्रभावित दिहाड़ी मजदूरों को हजार-हजार रुपये देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रम विभाग में 20 लाख 37 हजार पंजीकृत श्रमिकों, दैनिक सफाईकर्मी ढेले वाले 15 लाख लोगों को भी भरण-पोषण के तौर पर एक हजार रुपये उनके एकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे। प्रदेश में 20 लाख से ज्यादा श्रम विभाग के पंजीकृत मजदूर हैं। इसके अलावा नगर विकास के 16 लाख दिहाड़ी सफाई कर्मचारी, 58 हजार ग्राम सभाओं से 20-20 मजदूर लिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button