अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

युवती ने फांसी लगाई

लखनऊ। सरोजनीनगर के मुंशीखेड़ा में उजमा बानो (19)ने शनिवार रात फांसी लगा ली। दरवाजा अन्दर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से बहन घर में दाखिल हुई। फंदे पर लटक रही युवती को नीचे उतारने के बाद अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

सरोजनीनगर पुलिस के मुताबिक, काकोरी के दुबग्गा निवासी साहिब अली की बड़ी बेटी गुडिय़ा की तबीयत खराब थी। जिसके कारण उसने अपनी छोटी बहन उजमा को कुछ दिन पहले बुला लिया था। शनिवार को गुडिय़ा बाजार गई थी। घर में उजमा थी। देर शाम वह लौटी तो देखा कि दरवाजा भीतर से बंद था। काफी देर तक दस्तक देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। इस पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया। उसका शरीर दुपट्टे से छत के कुण्डे में लटक रहा था। लोगों की मदद से उसे लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में मां सैयदुन निशा, भाई मुन्ना और अकील हैं।

Related Articles

Back to top button