उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी पंचायत चुनाव में अखिलेश सरकार को बड़ा झटका, कई मंत्रियों-विधायकों के रिश्तेदार हारे

दस्तक टाइम्स/एजेंसी: 93498-309186-akhilesh-yadavलखनऊ: रविवार को घोषित हुए प्रदेश के पंचायत चुनाव के नतीजों में समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। गौर हो कि पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपने मंत्रियों, पदाधिकारियों और जान पहचान वालों को बड़े पैमाने पर टिकट दिया था, लेकिन इनमें से ज्यादातर को हार का मुंह देखना पड़ा है।

 यूपी के अमरोहा सपा जिलाध्यक्ष विजय पाल सैनी की पत्नी चुनाव हार गई हैं। संभल के असमौली से सपा विधायक पिंकी यादव के पति भी चुनाव हार गए हैं। यहीं से सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां की पत्नी भी चुनाव हार गई हैं। संभल के सांसद सत्यपाल सैनी की चाची चुनाव हार गई हैं। उन्हें बसपा के राज्यसभा सांसद की पत्नी ने हरा दिया है। कानपुर के चौबेपुर ब्लॉक से सपा विधायक मुनीन्द्र शुक्ला के भाई अपने ही गांव से बीडीसी का चुनाव हार गए हैं।

दूसरी तरफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा में कैबिनेट मंत्री महबूब अली की पत्नी और बेटा चुनाव जीत गए हैं, लेकिन उनकी भाभी को हार का सामना करना पड़ा हैं। गौर हो कि यूपी के जिला पंचायत सदस्य के कुल 3112 पदों के लिये 55 हजार 219 उम्मीदवारों और क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 77 हजार 576 पदों के लिये मैदान चार लाख नौ हजार 986 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में हाथ आजमाया था।  

 

Related Articles

Back to top button