उत्तर प्रदेशफीचर्डलखनऊ

यूपी में कांग्रेस की भीड़ देख डरी मायावती…

fotorcreated-12लखनऊ। यूपी में कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने मायावती पर निशाना साधा। उनका कहना है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ‘किसान यात्रा’ और ’27 साल-यूपी बेहाल’ यात्राओं में उमड़ती भीड़ को देखकर बसपा मुखिया मायावती घबरा गई हैं। पार्टी की ओर से यह बयान बसपा अध्यक्ष मायावती के सहारनपुर रैली में दिए गए उस बयान की प्रतिक्रिया में किया गया, जिसमें मायावती ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को यहां तरह-तरह की यात्राएं, यहां तक कि खाट यात्रा भी निकालनी पड़ रही है।

मायावती ने कहा है कि कांग्रेस ने प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद के लिए एक ऐसा चेहरा दिया है, जिसने दिल्ली को भ्रष्टाचार के कारण गंवा दिया है। शीला दीक्षित ने दिल्ली में जब कुछ नहीं किया तो फिर यहां पर क्या करेंगी।

इस पर उप्र कांग्रेस के सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि शीला दीक्षित ने अपने 15 वर्ष के मुख्यमंत्रित्व काल में दिल्ली को जिस तरह विकसित करके नंबर एक शहर बनाया, उनके उस अनुभव का लाभ उत्तर प्रदेश की जनता को मिले, इसलिए पार्टी ने उन्हें उप्र का मुख्यमंत्री का प्रत्याशी घोषित किया है।

त्रिपाठी ने कहा कि वह मायावती के बारे में अधिक कुछ नहीं कहना चाहेंगे, क्योंकि उनकी पार्टी छोड़ने वालों ने उनकी हकीकत प्रदेश की जनता के सामने खुद रख दी है। वह उसे दोहराना नहीं चाहते। उन्होंने बसपा मुखिया मायावती को संयम बरतने की सलाह दी और कहा कि उन्हें कांग्रेस के महान इतिहास पर कीचड़ उछालने से बचना चाहिए।

Related Articles

Back to top button