स्पोर्ट्स

ये हैं महेंद्र सिंह धोनी के 3 सबसे अच्छे दोस्त, ये दिग्गज तो है भाई के समान

खेल की दुनिया में वैसे तो कई महान दिग्‍गजों ने अपने बेहतरीन खेल अभिनय से लोगों के दिलो में एक अलग ही जगह बनाने में कामयाब रहे है। उन्‍हीं दिग्‍गजों में एक नाम पूर्व कप्‍तान महेन्‍द्र सिंह धोनी का भी आता है, जो अच्‍छी बल्‍लेबाजी के साथ साथ एक बेहतरीन विकेटकीपर भी है,

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि महेन्‍द्र सिंंह धाेनी अपनी कप्‍तानी में कई महत्‍वपूर्ण मुकाबले भारत को जितवाने का काम किया है, पर आज हम महेन्‍द्र सिंह धोनी के 3 ऐसे दोस्‍तों की बात करने वाले है जिन्‍हें वो भाई के समान समझते है, धोनी के जिन तीन दोस्‍तों के संबंध में बात करने वाले है, वो कुछ इस प्रकार से है….

पहला : वीरेंद्र सहवाग और महेंद्र सिंह धोनी के बीच कई बार अनबन की खबरें आती रही है। लेकिन हम आपको बता दें कि वीरेंद्र सहवाग और महेंद्र सिंह धोनी एक दूसरे की काफी अच्छे दोस्त हैं। वीरेंद्र सहवाग हर वक्त महेंद्र सिंह धोनी की वकालत करते हैं। वीरेंद्र सहवाग की इन्विटेशन पर महेंद्र सिंह धोनी ने उनकी स्कूल में एक दौरा भी किया था, जहां पर धोनी ने स्कूली बच्चों को काफी मोटिवेट किया।

दूसरा : महेंद्र सिंह धोनी और शोएब मलिक एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। महेंद्र सिंह धोनी शोएब मलिक के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी है। जब भी शोएब मलिक को मौका मिलता है तो वे महेंद्र सिंह धोनी से जरूर मिलते हैं।

तीसरा : सुरेश रैना भारतीय टीम के लिए कई बार मैच विनर साबित हो चुके हैं। लेकिन अब उनको टीम में जगह नहीं मिल पा रही है। सुरेश रैना महेंद्र सिंह धोनी के काफी अच्छे दोस्त हैं। जब तक महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे सुरेश रैना को कोई भी टीम से बाहर नहीं किया गया।

Related Articles

Back to top button