टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिलखनऊ

रविकिशन के बाद भोजपुरी अभिनेता ’निरहुआ’ भी बने भाजपाई, दोनों के चुनाव लड़ने के आसार

लखनऊ : भोजपुरी फिल्म अभिनेता व स्टार गायक दिनेश लाल यादव ’निरहुआ’ बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य बन गए। उन्होंने अपने साथियों संग आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और भाजपा में शामिल हो गए। कहा जा रहा है कि वह चुनाव भी लड़ सकते हैं। भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने भी आज योगी से मुलाकात की। भाजपा में पहले से शामिल रविकिशन ने भी चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा लेकिन सीट पार्टी तय करेगी। रवि किशन फरवरी 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले वह कांग्रेस के टिकट पर जौनपुर से पिछला लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। राजनीति गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि जया प्रदा के बाद भाजपा निरहुआ व रवि किशन को टिकट दे सकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी निरहुआ को आजमगढ़ से और रवि किशन को गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान उतार सकती है। वहीं भाजपा के प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि सीएम योगी से दोनों भोजपुरिया स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ व रवि किशन से आज मुलाकात हुई है। चुनाव लड़ने का सवाल है यह भाजपा का हाईकमान तय करेगा।

Related Articles

Back to top button