फीचर्डराजनीति

राहुल ने PM मोदी को बताया हिटलर तो स्मृति ईरानी बोलीं- आप 42 साल हो गए लेट

शुक्रवार को भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भाजपा सरकार को तानाशाह की सरकार बताने पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर बात करने के लिए राहुल गांधी को 42 साल देर हो गई। हिटलर से कौन प्रेरित है यह बताने की जरूरत नहीं है। इमरजेंसी किसने लगाई और किसने लोकतंत्र को रौंद डाला यह सभी को पता है। 

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान को भाजपा की एनडीए सरकार को तानाशाह वाली सरकार बताया था। उन्होंने कहा था कि हिटलर ने एक बार कहा था कि वास्तविकता पर अपनी अच्छी पकड़ बनाए रखों ताकि तुम जब चाहों उसमें बदलाव कर सको। आज ऐसा ही हो रहा है। 

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा झूठ को छिपाने की कोशिश कर रही है। जिससे वह भारत एक बार फिर राजतंत्र को वापस ला सकें और कोई उनसे सवाल न करे। जहां लोगों को ताकत से कुचल दिया जाता है और उनकी आवाज को दबा दिया जाता है। जहां गरीब और कमजोर लोगों को कुचल दिया जाता है। 

ये भी पढ़ें: सनी लियोन ने अपनी ये इच्छा भी पति संग की पूरी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक तानाशाह हैं और उनके साथी भी उनके खिलाफ आवाज उठाने से खौफ खाते हैं। वह एक ऐसे राजा की तरह हैं जिसकी असलियत सब जानते हैं पर उनके आस पास के लोग उन्हें कुछ कहने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं।

राहुल गांधी के इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें अपने अपनी पार्टी का इतिहास देखने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भविष्य धूमिल है अपने देश का नहीं। शुक्रवार देर रात उन्होंने ट्वीट कर राहुल गांधी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आपने जो कुछ भी किया है उसके लिए आपको भाजपा की ओर से धन्यवाद।

 

Related Articles

Back to top button