अजब-गजब

‘रेड लेडी’ जिसके बाल-कपड़े और घर के सभी सामान तक हैं लाल रंग के…

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो अपने अजीबोगरीब शौक की वजह से मशहूर हैं। एक ऐसी ही महिला हैं जोरिका रिबरनिक, जो बोस्निया की रहने वाली हैं। इन्हें लाल रंग से इतना प्यार है कि उन्होंने अपने बाल भी लाल करवा लिए हैं और यहां तक कि वो हमेशा कपड़े लाल ही पहनती हैं। आपको जानकर और भी ज्यादा हैरानी होगी कि जोरिका के घर का हर सामान लाल रंग का है।

67 वर्षीय जोरिका एक सेवानिवृत शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि जब वो 18 साल की थीं, तब से वो सिर्फ लाल रंग के ही कपड़े पहनती आ रही हैं। यह उनका शौक है। दरअसल, जोरिका अपने आसपास की सभी चीजें सिर्फ लाल-लाल ही देखना पसंद करती हैं, इसलिए वो ऐसा करती हैं।

सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि जोरिका किसी के अंतिम संस्कार में भी जाती हैं तो लाल ड्रेस पहन कर ही जाती हैं। फिलहाल उनके घर में वॉटर हीटर ही एक ऐसी चीज है, जिसका रंग लाल नहीं है, क्योंकि उन्होंने अपने पति जोरॉन के कहने पर ऐसा हीटर खरीदा था।

लाल रंग के प्रति अति प्रेम की वजह से ही बोस्निया में लोग जोरिका को ‘रेड लेडी’ के नाम से बुलाते हैं। वह अपने शहर में इतनी प्रसिद्ध हैं कि लोग उन्हें किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं मानते।

जोरिका बताती हैं कि उन्होंने अपनी शादी में भी लाल रंग की ही ड्रेस पहनी थी। लोग उनके लाल रंग के प्रेम को इतना जान चुके हैं कि उन्हें उनके जन्मदिन पर भी लाल रंग के ही तोहफे देते हैं।

Related Articles

Back to top button