ज्ञान भंडार

लव राशिफल 2020: इन राशिवालों के जीवन में बना रहेगा रोमांस, इन्हें मिलेगा नया पार्टनर

नए साल में लव पार्टनर के साथ कैसे होंगे रिश्ते ? प्रियतम से होगी तकरार या मिलेगा प्यार ? नए साल में मिलेगा रोमांस या रिश्ते में बढ़ेगी खटास ? इन सभी सवालों का जवाब देने के लिए पढ़े हमारा लव राशिफल 2020। इसे हमारे ज्योतिषियों ने खास आपके लिए तैयार किया है। तो चलिए राशि अनुसार लव राशिफल 2020 पर डालते हैं एक नजर…

मेष:-
साल 2020 आपके प्रेम जीवन के लिए मिलाजुला रहेगा।

नए साल के शुरुआती महीने आपके प्रेम जीवन में खुशी के रंग घोलेंगे।

अगर कोई दिल को अच्छा लगता है तो फरवरी मार्च में आप उनसे अपनी मोहब्बत का इजहार कर सकते हैं।

लव पार्टर की भावनाओं की कद्र करें।

सिंगल लोगों को इस वर्ष लव पार्टनर मिल सकता है।

वृष:-

वर्ष 2020 में आपका प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

रिलेशनशिप में अहम की भावना रिश्ते को कमजोर कर सकती है।

लव पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलें, इसी में आपकी भलाई है।

रिश्ते में अविश्वास से परेशानियां आ सकती हैं, यह दोनों के बीच झगड़े का कारण भी बन सकता है।

आवेग में आकर रिलेशनशिप से जुड़ा कोई फैसला न लें।

मिथुन:-

वर्ष 2020 में आपका प्रेम जीवन अच्छा बीतेगा।

लव पार्टनर आपको समझेगा। कई बार ऐसा भी होगा कि वह आपकी गलतियों को माफ करेगा।

अगर आप अपने लव पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं तो ये साल इसके लिए अच्छा है।

साल के शुरुआती महीनों में आप थोड़े व्यस्त रह सकते हैं जिसके कारण आप अपने साथी को समय नहीं दे पाएंगे।

कर्क:-

यह वर्ष आपके प्रेम जीवन के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

साल की शुरुआत में लव पार्टनर के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा।

आपस में छोटी-मोटी तकरार होंगी, फिर भी प्यार भरा रिश्ता बना रहेगा।

अभी तक सिंगल हैं तो इस साल फरवरी मार्च में आपको कोई लव पार्टनर मिल सकता है।

अगर आप शादीशुदा हैं तो एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर आपको बदनामी के रास्ते ले जा सकता है।

सिंह:-

नए साल में आपके प्रेम जीवन में दोनों तरह के बदलाव आएंगे।

काम की उलझन में प्रेम साथी को समय नहीं दे पाएंगे, वह आपसे इसकी शिकायत भी करेगा।

काम के साथ-साथ अपने रिश्ते को भी पर्याप्त समय दें।

इस वर्ष ग्रह-नक्षत्र की स्थितियां आपके प्रेम जीवन के लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। इसलिए थोड़ा सावधान रहें अन्यथा रिश्ता टूट सकता है।

कन्या:-

नए वर्ष में आपको लव पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

प्रियतम आपके मुश्किल दौर में काम आएगा।

इस वर्ष आप अपने साथी के साथ किसी शानदार जगह में घूमने जा सकते हैं।

साल के मध्य में लव लाइफ और भी मधुर होगी।

आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं।

तुला:-

इस वर्ष प्रेम जीवन में लब्बोलुबाब से बचें।

प्यार में जिद न करें, क्योंकि इससे आपका रिश्ता कमजोर होगा।

अपने लव पार्टनर पर किसी तरह का दबाव न डालें।

अगर इस वर्ष आप अपने लव पार्टनर से शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं तो बात आगे बढ़ा सकते हैं।

मई-सितंबर तक आपको प्रेम में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक:-

प्रेम जीवन के लिए नया साल आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

इस वर्ष आपकी लव लाइफ़ में उतार-चढ़ाव आएंगे।

प्रेम जीवन में असुरक्षा की भावना रहेगी।

प्रियतम के साथ वैचारिक मतभेद होने से आपको परेशानी हो सकती है।

लव पार्टनर पर शक करने ब्रेक अप होने की संभावना है।

धनु:-

लव राशिफल 2020 के अनुसार, नया आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा है।

प्रेम के पड़ाव में उतार-चढ़ाव भी आएंगे, लेकिन उनका असर बहुत ज्यादा नहीं होगा।

वर्ष के मध्य में प्रेम जीवन के लिए परिस्थितयां अनुकूल होंगी।

इस समय आपके सारे गिले शिकवे दूर हो सकते हैं।

यदि नया रिश्ता है तो जल्दबाजी न दिखाएं।

मकर:-

नए साल में आपकी लव लाइफ मधुर होगी।

लव पार्टनर के साथ के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे।

लेकिन इस बीच साथी को आपकी कोई बात बुरी भी लग सकती है।

साल भर प्यार में सकारात्मकता बनी रहेगी।

अगर आप लव मैरिज करने के बारे में सोच रहें तो आप आगे बढ़ सकते हैं।

कुंभ:-

लव राशिफल 2020 आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है।

इस वर्ष प्रेम जीवन में कठिनाईयां आएंगी, लेकिन रिश्ता अटूट बना रहेगा।

प्रियतम को आपकी कोई आदत बहुत बुरी लग सकती है।

संभव हो तो अपनी इस आदत को बदलने का प्रयास करें।

रिलेशनशिप की शुरुआत में अपनी भावनाओं पर काबू करें।

मीन:-

वर्ष 2020 में आपके प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिलेंगे।

अगर लव पार्टनर आपसे किसी बात पर नाराज हो गया है तो उसकी नाराजगी साल के पहले माह में दूर हो सकती है।

प्रियतम के साथ रोमांस करने का भरपूर मौका मिलेगा।

साथ ही उनसे किसी बात को लेकर झगड़ा भी हो सकता है। बात आगे न बढ़ें, इसका अवश्य ही ध्यान रखें।

साल के अंत में व्यस्तता के कारण अपने साथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे।

Related Articles

Back to top button