अन्तर्राष्ट्रीय

लॉस एंजेलिस के लग्जरी होटल में गोलीबारी, एक की मौत, तीन घायल

los-angeles_650x400_71436778277लॉस एंजेलिस: लॉस एंजेलिस के एक लग्जरी होटल में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि फ्लावर स्ट्रीट के द स्टैंडर्ड में गोलीबारी रविवार देर रात करीब ढाई बजे शुरू हुई।

चार घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य की हालत स्थिर बताई जा रही है। टीवी रिपोर्टों में दरवाजों के टूटे हुए शीशे और खून से लथपथ कपड़े दिखाए गए।

यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पीड़ित होटल में रह रहे थे या नहीं। गोलीबारी की घटना के बारे में अभी संक्षिप्त जानकारी ही मिल पाई है।

 

Related Articles

Back to top button