BREAKING NEWSPolitical News - राजनीतिTOP NEWSफीचर्ड

लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण : 95 सीटों पर चुनावी संग्राम का सेकेंड राउंड जारी

  • दूसरे चरण में 8,02,60,815 पुरुष, , 7,76,62,567 महिलाएं और 11,136 ट्रांस जेंडर मतदाता हैं।

नई दिल्ली : देश की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान का सिलसिला शुरु हो गया है। बिहार और उत्तर प्रदेश में सबसे तेज वोटिंग देखने को मिला है। बिहार में 2019 के दूसरे चरण के तहत पांच लोकसभा सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में सुबह 10 बजे तक करीब 15 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, हाथरस, अमरोहा, नगीना, फतेहपुर सीकरी, मथुरा पर सुबह दस बजे तक 11 प्रतिशत मतदान हुआ है। श्रीनगर सीट पर 1 प्रतिशत व उधमपुर में 12 प्रतिशत मतदान। असम में 5 सीटों पर 9.51% मतदान हुआ। पहले 97 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन हाल ही में आयोग द्वारा त्रिपुरा की पूर्वी त्रिपुरा और तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर मतदान स्थगित किये जाने के कारण गुरुवार को 11 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 95 सीटों पर मतदान हो रहा है। 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 95 सीटों पर मतदान हो रहा है। करीब 15.80 करोड़ मतदाता 1,629 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। दूसरे चरण के मतदान के लिए 1.81 लाख मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। तमिलनाडु में एक सीट के अलावा सभी सीटों पर मतदान जारी है, जिसके लिए कुल 67,664 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। दूसरे चरण के मतदान में सबसे अधिक मतदान केन्द्र यहीं स्थापित किए गए हैं। चुनाव आयोग ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध नकदी के आरोपों के चलते वैल्लोर संसदीय क्षेत्र में पहले ही चुनाव रद्द कर दिया है। पुन: चुनाव के लिए किसी तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। कानून एवं व्यवस्था संबंधी मामलों के डर से, त्रिपुरा (पूर्व) में चुनाव 23 अप्रैल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button