अन्तर्राष्ट्रीय

वकील का किया यौन उत्पीडऩ, योग गुरू पर 6 करोड़ जुर्माना

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/  bikram-choudhary-1453865768अमरीका की एक अदालत ने यौन उत्पीडऩ के एक मामले में भारतीय मूल के योग गुरू बिक्रम चौधरी पर करीब 6 करोड़ का जुर्माना लगाया है। उन पर अपनी पूर्व वकील का यौन उत्पीडऩ करने का आरोप लगा है। हालांकि उन्होंने आरोपों से इंकार किया है। बिक्रम चौधरी पर आरोप है कि उसने वकील मीनाक्षी जफा बोड्डेन का यौन उत्पीडऩ किया।वकील ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि चौधरी के लिए काम करते हुए उसे लैंगिक भेदभाव, गलत तरह से बर्खास्तगी और यौन उत्पीडऩ झेलना पड़ा। लॉस एंजिल्स ज्यूरी ने इस पर चर्चा की और मीनाक्षी के पक्ष में सर्वसम्मत फैसला किया। गवाही के वक्त योगगुरू ने यौन उत्पीडऩ के आरोपों से पूरी तरह इंकार किया।

उन्होंने कहा कि दुव्र्यवहार और उत्पीडऩ के आरोप झूठे हैं। वह बेकसूर हैं। उन्होंने सफाई में कहा कि मीनाक्षी को 2013 में हटा दिया गया, क्योंकि उसके पास अमरीका में वकालत का लाइसेंस नहीं था। हालांकि ज्यूरी ने पाया कि उन्होंने विद्वेष, दमन और फरेब से काम किया। इस तरह मीनाक्षी को मुआवजा की इजाजत मिल गई।

मीनाक्षी का आरोप था कि योग गुरू ने 2011 में उसे कहा कि वह उसकी वकील के तौर पर काम करने के लिए भारत लौट जाए। नौकरी के दौरान योग गुरू ने उसका यौन उत्पीडऩ किया। उस पर अश्लील टिप्पणियां की। चौधरी पर रेप का भी आरोप है।

Related Articles

Back to top button