उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डराज्य

वाराणसी जेल में कैदियों और पुलिस में झड़प

Varanasi-District-Jail_56ff753c9a7fdएजेन्सी/बनारस : वाराणसी की जिला जेल में कैदियों और बंदी रक्षक आपस में भिड़ गए। जेल में हुई हिंसा के चलते डिप्टी जेलर और अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। जेल में विवाद होने पर पथराव भी हुआ। ऐसे में पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा गोलियां भी चलाई गईं। दरअसल कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट में बदल गया। कुछ ही देर में कैदियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गोलियां दागीं। वाराणसी जिला जेल शनिवार की सुबह गोलियों की आवाज से दहल गई। कैदियों और जेल के सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प भी हो गई। कैदी नकाब बांधकर पुलिसकर्मियों पर पत्थर बरसाने लगे। ऐसे में उपजेलर और अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के अतिरिक्त बल को जेल में पहुंचाया गया।

Related Articles

Back to top button