स्पोर्ट्स

वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ बांग्‍लादेश के खिलाफ धोनी ने बनाया ये खास रिकॉर्ड

भारत और बांग्‍लादेश के बीच एशिया कप 2018 का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। बांग्‍लादेश की टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 222 रन बनाए। लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान रोहित शर्मा की टीम ने 160 रन के स्‍कोर पर ही अपने पांच विकेट खो दिए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 67 गेंद पर 36 रनों की पारी खेली। वो मुस्‍तफिकुर की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हुए।

वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ बांग्‍लादेश के खिलाफ धोनी ने बनाया ये खास रिकॉर्डअगर भारत मैच जीतने में कामयाब रहा तो वो सातवीं बार एशिया कप पर अपना कब्‍जा करेगा। वहीं, दूसरी ओर बांग्‍लादेश अगर जीतती है तो वो पहली बार इस खिताब को अपने नाम करेगी। मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने बांग्‍लादेश के खिलाफ एक विशेष रिकॉर्ड अपने नाम किया। धोनी ने मैच में छह रन बनाते ही वनडेे में वीरेंद्र सहवाग के बांग्‍लादेश के खिलाफ स्‍कोर को पछाड़ा दिया। वीरेंद्र सहवाग ने बांग्‍लादेश के खिलाफ 12 मैंच में 503 रन बनाए हैं। धोनी ने बांग्‍लादेश के खिलाफ अपने 20वें मुकाबले में उन्‍हें पछाड़ा।

इस लिस्‍ट में अभी भी टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली 11 वनडे में 654 रन के साथ पहले स्‍थान पर बने हुए हैं। बांग्‍लादेश के खिलाफ वनडे में धोनी का औसत 81.75 का है। हाल ही में धोनी ने वनडे में 10 हजार रन पूरे किए थे। वो ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्‍लेबाज हैं।

Related Articles

Back to top button