उत्तर प्रदेशराजनीति

शिवपाल यादव के बेटे बोले- दो करोड़ रोजगार देने के नाम पर भाजपा ने युवाओं को धोखा दिया

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने कहा कि भाजपा ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा कर युवाओं के साथ सबसे बड़ा धोखा किया। बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहे हैं। हम इन मुद्दों को जनता के सामने जोर-शोर से उठाएंगे।

शिवपाल यादव के बेटे बोले- दो करोड़ रोजगार देने के नाम पर भाजपा ने युवाओं को धोखा दिया

ये बातें आदित्य यादव ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर को शहर में होने वाली रैली में युवाओं व किसानों के मुद्दे उठाएंगे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नेताजी मुलायम सिंह यादव के बताए रास्ते पर चल रही है। हम उन्हें रैली के लिए आमंत्रित करेंगे और अगर वह आना चाहेंगे तो उनका स्वागत है।

आदित्य ने कहा कि नौ दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक ऐतिहासिक रैली होगी। उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त हो चुका है। प्रशासन लोगों को सुरक्षा का भरोसा नहीं दिला सका है। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समाजवाद को आगे बढ़ाएगी। आज समाजवाद खो चुका है। हमारी पार्टी समाजवाद के मुद्दे को आगे बढ़ाएगी।

Related Articles

Back to top button