BREAKING NEWSPolitical News - राजनीति

शिवराज का कांग्रेस पर प्रहार, कर्नाटक प्रकरण को लेकर राहुल को बताया रण छोड़ गांधी

बेंग्लूरू : कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के 13 विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने से राज्य में मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली महज साल भर पुरानी सरकार खतरे में पड़ गई है। कर्नाटक के नाटक को लेकर अब मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसा है। शिवराज ने कहा कि हर कोई कांग्रेस से निराश है और उसके नेता खुद पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं। राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए शिवराज ने कहा कि वह अब रण छोड़ गांधी बन गए हैं और तभी उनके विधायक भी भाग रहे हैं। कर्नाटक में सरकार बनाने की संभावनाओं पर उन्होंने कहा हम किसी तैयारी में नहीं है। गौरतलब है कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के 13 विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने से राज्य में मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली महज साल भर पुरानी सरकार खतरे में पड़ गई है। यदि इन विधायकों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता है तो सत्तारूढ़ गठबंधन (जिसके 118 विधायक हैं) 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत खो देगा। फिलहाल ये सभी विधायक मुंबई में हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को यहां कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है जिसके कप्तान राहुल गांधी इसे छोड़कर जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में विधायकों का पार्टी छोड़ना भी इसी का परिणाम है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने देश को ‘‘कमजोर’’ किया। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए चौहान ने कहा, कांग्रेस डूबता जहाज है और इसके कप्तान राहुल गांधी भी इसे छोड़ रहे हैं। जब कप्तान भाग जाएगा तो कांग्रेस विधायक भी भागने में पीछे नहीं रहेंगे। कर्नाटक विधानसभा से शनिवार को कांग्रेस के दस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया जिससे राज्य की गठबंधन सरकार अल्पमत में आ गई है। चौहान ने उन नेताओं पर भी निशाना साधा जिनका नाम कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में चल रहा है। उन्होंने कहा कि मोतीलाल वोरा जैसे नेताओं के नाम चल रहे हैं जो करीब 100 वर्ष के हैं और अशोक गहलोत का बेटा विधानसभा चुनाव हार गया।

Related Articles

Back to top button