टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीति

संगीतकार हंसराज हंस के बाद मशहूद पंजाबी गायक दलेर मेहंदी भी भाजपा में

नई दिल्ली : प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। वह शुक्रवार दोपहर भाजपा के मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि दलेर मेहंदी को भाजपा ज्वाइन कराने वाले उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हंसराज हंस हैं। हंसराज हंस दलेर मेहंदी के समधी हैं। हंसराज हंस के बेटे नवराज हंस और दलेर मेहंदी की बेटी अवजीत कौर ने साल 2017 में शादी की थी। इस मौके पर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी मौजूद थे। कुछ दिन पहले पंजाबी सिंगर हंसराज हंस और एक्टर सनी देओल भी बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी ने हंसराज हंस को उत्तरी पश्चिमी दिल्ली और सनी देओल को पंजाब के गुरदासपुर से टिकट दिया है। अब दलेर मेंहदी भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बिहार के पटना में 18 अगस्त 1967 को जन्मे दलेर को बचपन से ही गाने का शौक था। 5 साल की उम्र से ही दलेर ने गायन कला सीखना शुरू कर दिया था। 1995 में दलेर मेहंदी ने अपना पहला एल्बम रिकॉर्ड किया. इस एल्बम का नाम ‘बोलो ता रा रा’ था। इस एल्बम ने दलेर को पूरी दुनिया में पहचान दिला दी। इस एल्बम की करीब 20 मिलियन के करीब कॉपी बेची गई थीं। 1998 में दलेर मेहंदी का एक और एल्बम रिलीज हुआ। इसका नाम ‘तुनक तुनक’ था। इस एल्बम ने दलेर मेहंदी को एक ब्रांड बना दिया। दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह को मानव तस्करी (कबूतरबाजी) केस में दो साल की सजा मिली हुई है। उन्हें गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में दोषी पाया गया था। हालांकि, दोषी ठहराए जाने के कुछ ही देर बाद दलेर को जमानत भी मिल गई थी।

Related Articles

Back to top button