उत्तर प्रदेशफीचर्डलखनऊ

साक्षी महाराज बोले, ‘आईएस से जुड़े हुए हैं आजम खान’

स्तक टाइम्स/एजेंसी- sakshi-1-564aaae22dde1_lअपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। साक्षी महाराज ने यूपी सरकार मेंं नगरीय विकास मंत्री आजम खान पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि आजम खान आईएस से जुड़े हुए है।

 उन्होंने आरोप लगाया कि कहां हमला होना है इसकी सूची आजम ही तय करते हैं। साक्षी महाराज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आजम को पता होता है कि किसे मारना है किसी नहीं।

साक्षी ने आजम खान को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने वालों को मंत्रिमंडल से बाहर कर देना चाहिए। उन्होंंने कहा कि आजम पेरिस हमले को एक्शन का रिएक्शन बता रहे हैं।

 वहीं साक्षी महाराज ने देश में बढ़ती असहिष्णुता की बहस को कांग्रेस की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि असहिष्णुता कांग्रेस की साजिश है, भारत सबसे अधिक सहिष्णु देश है।

इससे पहले बिहार चुनाव के नतीजों पर साक्षी महाराज ने कहा कि महागठबंधन जातिवाद से जीता है न की विकासवाद से। जातीयता को बढ़ावा देना देश के लिए गंभीर खतरा है।

गौरतलब है साक्षी महाराज का यह बयान उस संदर्भ में देखा जा रहा है जिसमें साक्षी महाराज को एक आतंकी संगठन ने पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी थी।

जिस पर मंत्री आजम खान ने साक्षी महाराज का मखौल उड़ाया था। इस पर साक्षी महाराज ने कहा था कि आजम खां इस पत्र को नाटक बता रहे हैं, उनकी नजर में धमकी अपराध नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button