अद्धयात्म

सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 6 चीजें वरना दिन हो जाएगा बर्बाद

दिन की शुरुआत में जो सामग्री, जीव या व्यक्ति हम देख लेते हैं हमारा दिन उसी के अनुकूल हो जाता है। अत: दिन का शुभारंभ हमेशा मंगलकारी व्यक्ति, सामग्री, जीव या दृश्य से करना चाहिए।

सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 6 चीजें वरना दिन हो जाएगा बर्बादहमारे हाथों में अक्षय ऊर्जा होती है इसीलिए बिस्तर से उठने के बाद सबसे पहले अपने हाथों को देखना चाहिए और शुभ व सरल मंत्र बोलना चाहिए। आइए अब जानते हैं कौन सी वे बातें हैं जिनसे सुबह-सुबहबचना चाहिए।

– कुछ लोगों को सुबह उठते ही अपने चेहरे को आइने में देखने की आदत होती है। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
– सुबह उठकर परछाई देखने से भी बचना चाहिए, फिर चाहे वह खुद की हो या दूसरों की। छाया देखने पर दुर्भाग्य बना रहता है। छाया देखने से उस मनुष्य में डर, तनाव और भ्रम बढ़ता है।

सुबह-सुबह अगर आप किसी कुत्ते को घर के बाहर लड़ाई करते हुए देखते हैं तो इसे अशुभ माना जाता है।
जानवरों के फोटो भी नहीं देखने चाहिए। कहते हैं इससे दिनभर विवाद और उलझनों बना रहता है। इसलिए अपने कमरे में जानवरों के फोटो न लगाएं।

सुबह तेल लगे हुए बर्तन देखने से आपका पूरा दिन खराब जाता है इसलिए संभव हो तो रात के समय ऐसी चीजों को दूर रख कर सोएं।
– सुबह हर प्रकार की अशुभ मानी जाने वाली सामग्री से बचना चाहिए। अखबार में भी सबसे पहले हल्की-फुल्की सामग्री वाली खबरें पढ़ना चा‍हिए।सुबह मोबाइल देखने व सोशल मीडिया पर जाने से भी बचें, न जाने कौन सी नकारात्मकता आपको दिन भर उलझाए रख सकती है।
सुबह-सुबह ऐसे तस्वीर देखें जो कि आपके मन में सकारात्मक प्रभाव डालें। जैसे नारियल, शंख, मोर, हंस या फूल आदि।

Related Articles

Back to top button