अद्धयात्म

सूर्य के धनु राशि में गोचर से इस सप्ताह इन 8 राशियों की बदलने वाली है किस्मत

साप्ताहिक राशिफल (16 से 22 दिसंबर 2018) के अनुसार यह सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों के लिए अत्यधिक परिवर्तन के योग हैं। यह सप्ताह जहां कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ फलदायक साबित होने वाल है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस सप्ताह सूर्य का धनु राशि में गोचर हुआ है। सूर्य का यह परिवर्तन सभी राशियों पर कमोवेश प्रभाव डालेगा।

सूर्य के धनु राशि में गोचर से इस सप्ताह इन 8 राशियों की बदलने वाली है किस्मतवहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिससे संबध रखने वाले जातकों के लिए आर्थिक स्थिति में बदलाव होने वाला है। अगली स्लाइड्स में जानिए यह सप्ताह आपके लिए क्या खास परिवर्तन होने वाला है…

मेष
आप अपने परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा से भी अचानक किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। यह लाभ आपको बिजनेस ट्रिप के माध्यम से मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में घर के मामलों को लेकर आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। इस बीच माता-पिता से भी बहसबाज़ी हो सकती है। ऐसे में अपने ग़ुस्से को शांत रखें और घर की ख़ुशहाली को बहाल करने पर जोर दें। आपकी संतान को उनके प्रयासों का अच्छा फल मिलेगा। वहीं वैवाहिक जीवन भी ठीक रहेगा।
वृषभ
समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। उनके साथ किसी प्रकार की व्यापारिक संधि भी हो सकती है। यदि आप साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो आपको उसमें मुनाफा होगा। करियर की बात करें तो, जॉब में प्रमोशन की प्रबल संभावना है अथवा आप नौकरी भी बदल सकते हैं। कार्य स्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वे आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे।
मिथुन
पिता जी की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसलिए उनका ख्याल रखें। वहीं बच्चों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। वे पढ़ाई में अच्छा कार्य करेंगे और प्रतियोगी परीक्षा में उनका प्रदर्शन प्रशंसनीय रहेगा। छात्रों के लिए भी सप्ताह शुभ संकेत दे रहा है।
कर्क
अपनी सेहत को लेकर कुछ बातों का ध्यान रखें। ख़ासकर अपने खाने पीने की आदत में सुधार करें। आपको किसी अंजान चीज़ से डर लग सकता है। थोड़े समय के लिए मन में तनाव भी रह सकता है। इसके विपरीत शत्रु आपका सामना करने से डरेंगे। यदि कोर्ट में कोई मामला लंबित हैं तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह
काम के प्रति आपकी निष्ठा और ईमानदारी देखने को मिलेगी। विदेश जाने की भी संभावना बन रही है। सप्ताह के मध्य में आपको थोड़ा गुस्सा आ सकता है। इस दौरान आपको किसी चीज़ का भय भी रह सकता है। हालाँकि आपके प्रयास सफल होंगे। लेकिन ख़र्चों के मामलों में सप्ताह शुभ संकेत नहीं दे रहा है। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ़ करेगा। मनपसंद जगह में ट्रांसफर होने की संभावना है।
कन्या
छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। पारिवारिक जीवन के लिए समय अच्छा है परंतु संतान के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। आपके ऊपर परिवार के साथ-साथ काम की भी अधिक जिम्मेदारी रहेगी। कुछ काम के लिए आप अपने सहकर्मियों पर निर्भर रहेंगे। परंतु अपना काम स्वयं ही करें। क्योंकि कोई व्यक्ति आपका विरोध कर सकता है।
तुला
बच्चों के लिए समय अनुकूल नहीं है। इसलिए आपको उनके ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। यदि आप अपने प्रियतम के साथ शादी करने के बारे में सोच रहे हैं तो आप अपने माता-पिता से बात कर सकते हैं। इसमे आपको सकारात्मक जवाब मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य की स्थिति बनी रहेगी। वहीं कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने की संभावना रहेगी। हालाँकि आप अपने कार्य स्थल के वातावरण से थोड़े निराश रह सकते हैं।
वृश्चिक
घर का वातावरण अशांत रह सकता है। आप अपने परिवार के लिए कोई नया घर अथवा किसी प्रकार की प्रॉपर्टी ख़रीद सकते हैं। संतान के द्वारा आपको ख़ुशियाँ मिलेंगी। आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। किंतु जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमज़ोर रह सकता है। करियर की दृष्टि सप्ताह अच्छा है।
धनु
आपके साहस और कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। आप कोई घर या ज़मीन-जायदाद ख़रीद सकते हैं। आपका आध्यात्मिक कार्य में मन लगेगा। आप परिवार का सुख भोगेंगे। बच्चों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
मकर
भाई-बहनों को किसी प्रकार की उपलब्धि मिलने की संभावना है। वहीं संतान के लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। चुनौतियाँ का सामना डटकर करें। क्योंकि इसके ज़रिए आप कामयाबी के शिखर पर पहुँचेंगे। राहु के सातवें भाव में होने से आप एक से अधिक रिलेशनशिप बना सकते हैं।
कुंभ
सप्ताहांत में आपके जीवन में समृद्धि और धन का आगमन होगा। आप अपने दोस्तों और परिजनों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। आप रचनात्मक कार्य करेंगे। लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। अपने जीवन को लेकर आप आंतरिक रूप से सुखी और संतुष्ट दिखाई देंगे। सरकार या किसी उच्च अधिकारी के द्वारा लाभ की प्राप्ति होगी।
मीन
दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते और भी प्रगाढ़ होंगे। संतान को उनके कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम पाने के लिए अध्ययनशील होना पड़ेगा। नौकरी में स्थानंतरण होने के संकेत मिल रहे हैं। करियर की दृष्टि से सप्ताह शानदार बीतेगा।

Related Articles

Back to top button