उत्तराखंडराज्य

हालत में बालक को गोली लगी, भर्ती

हरिद्वार(ईएमएस)। कनखल में एक बालक संदिग्ध हालत में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए परिजनों द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने बालक को भर्ती कर पुलिस को सूचित कर दिया। लेकिन पीड़ित परिजन व घायल बालक घटना के संबंध में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कनखल स्थित वाल्मिकी आश्रम के समीप निवासी एक बालक उज्जवल पुत्र मनीष (9) निवास कनखल संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल ले गये। जहां पर चिकित्सकों ने घायल को उपचार के लिए भर्ती कर लिया और पुलिस को सूचित कर दिया।

सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। लेकिन घटना के सम्बंध् में बालक और ना ही परिजन कुछ बता पा रहे है। बताया जा रहा हैं कि घर के पास एक समारोह चल रहा था। जहां पर किसी ने फॉयर किया होगा, जिसका शिकार बालक हो गया। पुलिस ने इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button