ज्ञान भंडार

इस हत्‍याकांड में मुंबई पुलिस को कॉन्‍ट्रेक्‍ट किलिंग का शक

97294-441347-hema-upadhyayनई दिल्ली: पेंटर हेमा उपाध्याय और उनके वकील हरीश भंबानी की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक यह हत्या पैसे को लेकर की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक हेमा अपनी कलाकृतियां गोटू नामक शख्स के वेयरहाउस में रखती थीं। दोनों के बीच पांच लाख रुपए का विवाद भी था। रिपोर्ट के मुताबिक हत्या की एक वजह यह भी हो सकती है।

गौर हो कि रविवार को मुंबई के कांदिवली इलाके में एक नाले में हेमा और उनके वकील की लाशें मिलीं थीं। दोनों शव एक गत्‍ते के बॉक्स में पैक थे। मुंबई के डिप्‍टी कमिश्‍नर ऑफ पुलिस विक्रम देशमाने ने बताया कि मारे गए महिला की पहचान हेमा उपाध्‍याय के तौर पर हुई है। उनके पूर्व पति चिंतन भी एक आर्टिस्‍ट हैं। दूसरी लाश एडवोकेट हरीश बंबानी की है। मर्डर और दूसरे पहलुओं के एंगल से जांच की जा रही है। 43 वर्षीय हेमा और 65 वर्षीय वकील बंबानी का शव शनिवार की शाम कांदिवली में पाया गया था। बक्से में मिले शवों के हाथ-पांव रस्सी से बंधे हुए थे और प्लास्टिक की चादरों में लपेटा गया था।

हेमा ने 2013 में चिंतन के खिलाफ उत्‍पीड़न का केस दर्ज कराया था। इस मामले में बंबानी ही उनके वकील थे। हेमा अपने पति से अलग रह रही थीं। वह गुजरात ललित कला अकादमी और राष्‍ट्रीय ललित कला अकादमी के सालाना अवॉर्ड जीत चुकी थीं। उन्‍हें मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से नेशनल स्‍कॉलरशिप भी मिली हुई थी।

 

Related Articles

Back to top button