अन्तर्राष्ट्रीय

हैरी पॉटर का आठवां उपन्यास जल्द ही प्रशंसकों तक पहुंचेगा

एजेन्सी/ harry-potter-and-the-cursed-child_650x400_71455133975गर्मियों की छुट्टियों के खत्म होने तक आपके हाथ में हैरी पॉटर का आठवां उपन्यास हो सकता है। दुनिया भर में हैरी पॉटर और जादू सिखाने वाले होगवॉर्ट स्कूल के किरदारों के प्रशंसकों के लिए उपन्यासकार जे के राउलिंग  ‘हैरी पॉटर एंड दि कर्स्ड चाइल्ड – भाग 1 और 2‘ लेकर आ रही हैं जिसे 31 जुलाई के दिन रिलीज़ किया जाएगा। समाचार वेबसाइट बीबीसी के मुताबिक नए भाग में हैरी पॉटर को तीन बच्चों के पिता और जादुई मंत्रालय के थके हारे कर्मचारी की तरह देखा जा सकेगा।

‘अनछुए पहलू’
राउलिंग ने बताया कि नए उपन्यास में हैरी की जादुई दुनिया से जुड़े उस ‘अनछुए हिस्से’ को बयां किया जाएगा जिसमें उसके माता-पिता की मौत के पीछे का रहस्य भी शामिल होगा। इस आठवीं किताब के साथ हैरी की जिंदगी से जुड़े नए नाटक का मंचन भी किया जाएगा। उस नाटक को दिखाए जाने के दूसरे दिन ही उपन्यास का विमोचन किया जाएगा।

दुनिया भर में हैरी पॉटर उपन्यास के प्रशंसकों की कमी नहीं है और आठवीं किताब के लिए इन सभी को पूरे 9 साल का लंबा इंतज़ार करना पड़ा। इस ख़बर को सुनकर खुद को पॉटरहेड कहने वाले हैरी पॉटर के दिवाने खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि किताब को 31 जुलाई के दिन सबके सामने लाया जाएगा जिस दिन हैरी पॉटर का काल्पनिक जन्मदिन पड़ता है। तो देखते हैं कि तीन बच्चों के पिता के रूप में हैरी पॉटर का जादू उसके प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोल पाता है या नहीं…

 

Related Articles

Back to top button