उत्तर प्रदेशफीचर्डलखनऊ

100’ परियोजना को यूपी सरकार की मंजूरी, अब मिनटों में पहुंचेगी पुलिस


दस्तक टाइम्स/एजेंसी
2015_12image_11_17_4906811181-llलखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय पुलिस इमरजेंसी प्रबंधन प्रणाली डायल ‘100’ परियोजना को आज मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में ये महत्वपूर्ण फैसला किया गया। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि परियोजना की लागत 2326.33 करोड़ रूपए है। परियोजना के तहत राजधानी लखनऊ में ‘केन्द्रीय मास्टर कोऑर्डिनेशन सेंटर’ स्थापित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि आगरा और वाराणसी में भी दो उपकेन्द्र स्थापित होंगे। शहरी क्षेत्रों में दोपहिया वाहन का रिस्पांस समय लगभग 10 मिनट और चार पहिया वाहन का रिस्पांस समय लगभग 15 मिनट होगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रिस्पांस समय लगभग 20 मिनट निर्धारित किया गया है। प्रवक्ता के मुताबिक परियोजना के तहत राज्य के 75 जिलों में कुल 4,800 पुलिस गश्त वाहन तैनात किए जाएंगे। इनमें से 3,200 चार पहिया और 1,600 दोपहिया वाहन होंगे। ये सभी वाहन अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे।

Related Articles

Back to top button