उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मेरे पति के बारे में बोला जाता है, मुझे दुख होता: प्रियंका

raibarleeरायबरेली: कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज  रायबरेली में मां सोनिया गांधी के लिए प्रचार किया। पति रॉबर्ट वाड्रा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी। प्रियंका  ने अपने परिवार को जलील करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जितना गिराने की कोशिश की जाएगी, यह परिवार उतनी ही मजबूती से उठेगा।मेरे पति के बारे में बोला जाता है, मुझे दुख होता है। दौरे के दूसरे दिन प्रियंका ने कहा मेरे परिवार पर लगातार हमले हो रहे हैं जिनका हम दढ़ता से जवाब देंगे। प्रियंका ने कहा हमारे देश में जो चुनाव हो रहा है, उसमें विकास की बात नहीं की जा रही है। चुनाव विकास पर और जनता की जरूरतों पर आधारित होने चाहिये। नवजवानों को रोजगार कैसे दिया जाए, इस पर चुनाव होना चाहिये। इसके बजाय आपको दूसरी बातों में उलक्षाया जा रहा है। साम्प्रदायिकता और जातीय आधार पर जहर घोला जा रहा है। बांटने की राजनीति की जा रही है। पूरी उम्मीद करती हूं कि आप सोनिया जी का समर्थन करेंगे लेकिन मैं चाहती हूं कि आप अपने देश के लिये वोट दें। उन्होंने लोगों से पूछा आप कैसा देश चाहते हैं। बुद्ध महात्मा का देश चाहते हैं, जहां हिन्दू-मुस्लिम सिख ईसाई सब एक होते हैं, या ऐसा देश जहां जाति धर्म के नाम पर लोगों को बांटा जाता है।प्रियंका ने कहा यह चुनाव का समय है और तमाशा शुरू हो गया है। सब अपनी-अपनी बात करते हैं। हमें आपसे मांगना कुछ अच्छा नहीं लगता। मेरे परिवार को आप लोगों ने बहुत कुछ दिया और मेरी मां को भी बहुत दिया। हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल पाए, यह हमारी खुशकिस्मती है। उन्होंने कहा कि आपसे जो प्रेम मिलता है वह काफी है। आज के हालात देख रहे हैं, देश में क्या हो रहा है। कैसी राजनीति सामने आ रही है। यह ऐसा देश जिसकी पहचान उसकी उदारता से है। देश ने मेरी मां को अपनाया। वह यहां पैदा नहीं हुईं। आप लोगों ने अपनाया, यह ऐसा देश है। प्रियंका ने कहा कि सोनिया ने रायबरेली का विकास किया है और तरक्की का यह दौर आगे भी जारी रहेगा, ऐसी उम्मीद है। गौरतलब है कि रॉबर्ट वाड्रा पर हरियाणा में जमीन सौदों को लेकर आरोप लगाए गए हैं, जहां कांग्रेस की ही सरकार है। इस पर भाजपा नेता मिनाक्षी लेखी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि निश्चिततौर पर वह अपने पति का बचाव करेंगी और वह पत्नी के तौर पर इस तरह के आरोपों से खुश नहीं होंगी, लेकिन लोग भी उनके पति द्वारा बनाए गए पैसों को लेकर नाखुश हैं। 42 वर्षीय प्रियंका राजनीति से दूर है, वह सिर्फ अपने भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी के चुनाव क्षेत्रों में प्रचार कर रही हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button