BREAKING NEWSCrime News - अपराधState News- राज्यTOP NEWSफीचर्ड

जोधपुर में भीषण सड़क हादसे में 11 की मौत


जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में सुबह 7:30 बजे भीषण सड़क दुर्घटना में एक साथ 11 लोगों का मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक नवविवाहिता जोड़ा भी था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक जीप के ऊपर चढ़ गयी।

राजस्थान के जोधपुर में भीषण सड़क हादसे में 11 की मौत हो गई है। हादसा शनिवार सुबह शेरगढ़ इलाके में बालोतरा-फलौदी हाइवे पर हुआ। यहां ट्रेलर ट्रक और जीप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 3 लोग घायल हैं जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में 4 पुरुष, 6 महिलाएं और 1 बच्चा बताया जा रहा है। हादसा इतना जोरदार था कि पूरा ट्रक जीप के ऊपर चढ़ गया। वाहनों मे फंसे मृतकों और घायलों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे का शिकार हुए लोगों में एक नवविवाहित जोड़ा भी बताया जा रहा है।

सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है। सीएम अशोक गहलोत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडिल पर लिखा है राजस्थान के जोधपुर में हुए भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ है। इस दुर्घटना में जिन-जिन लोगों की जान गई है, मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Related Articles

Back to top button