ज्ञान भंडार

12 वर्षीय छात्र की संदिग्घ परिस्थितियों में मौत

जdownloadम्मू-पुंछ राष्ट्रीय मार्ग स्थित शहर के बथूनी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब छठी कक्षा के एक 12 वर्षीय छात्र का शव क्षेत्र के ही एक तालाब में मिला। किसी रिश्तेदार के घर गया था, जहां से वह वापस नहीं लौटा।

जानकारी के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के निवासी गुरचरण सिंह का बेटा रमनदीप सिंह शनिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद किसी रिश्तेदार के घर चला गया था। देर शाम तक भी जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की।

परिवार के लोग जब उक्त रिश्तेदार के घर पूछने गए तो बताया गया कि वह वहां से घर के लिए निकल गया था। हर जगह तलाश करने पर भी जब उसकी कोई खबर नहीं मिली तो परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किया।

देर शाम किसी ने शव क्षेत्र के तालाब में तैरते देखा। पुलिस ने शव को तालाब से निकाल कर पहचान करवाई तो शव उसी छात्र का निकला।

एसएचओ राजोरी चमन गोरखा के अनुसार छात्र कैसे तालाब में गिरा, इस बात का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button