अजब-गजब

12 साल की उम्र में इस गांव की लड़किया बन जाती है लड़का, सच्चाई उड़ा देगी आपके होश

क्या कभी आपने किसी ऐसी जगह के बारे में सुना है जहां के लोगों का जेंडर बड़े होने पर बदल जाता है।  डोमिनिकल रिपब्लिक में एक ऐसा ही गांव है जहां की लड़कियां एक खास उम्र में लड़का बन जाती है। इसीलिए इस गांव को लोग श्रापित गांव मानते हैं। इस गांव का नाम ला सेलिनास है। इस गांव की लड़किया 12 साल की उम्र में लड़का बन जाती है। समुद्र किनारे बसे इस गांव की जनसंख्या करीब 6 हजार है, लेकिन फिर भी यह छोटा सा गांव दुनिया भर के शोधकर्ताओं के लिए शोध का विषय बन चुका है।

स्‍थानीय लोगों का मानना है कि गांव पर किसी अदृश्य शक्ति का साया है, वहीं कुछ लोग गांव को शापित मानते हैं। इस गांव में सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां पैदा तो लड़कियां होती हैं। जब वो 12 साल की होती हैं तो वह लड़का बन जाती है। लड़की से लड़का बनने की इस बीमारी से गांव के लोग बेहद परेशान रहते हैं। इस गांव में जब भी किसी परिवार में लड़की का जन्म होता है तो परिवार में मातम पसर जाता है। क्योंकि बड़ी होने पर वह लड़का बन जाएगी।

इसी के चलते गांव में लड़कियों की संख्या भी कम हो गई है। गांव में बीमारी से पीड़ित बच्चों को बेहद बुरी नजर से देखा जाता है। ऐसे बच्‍चों को ‘ग्वेदोचे’ के नाम से बुलाया जाता है। स्थानीय भाषा में इस शब्द का मतलब किन्नर होता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, ये बीमारी एक आनुवंशिक विकार है और स्‍थानीय भाषा में इससे ग्रस्‍त बच्‍चों को ‘सूडोहर्माफ्रडाइट’ कहते हैं।

इस बीमारी में लड़की के रुप में पैदा हुए कुछ बच्चों के शरीर में धीरे-धीरे पुरूषों जैसे अंग बनने लगते हैं। उनकी आवाज भी भारी हो जाती है। उनके शरीर में वो बदलाव आने शुरू हो जाते हैं, जो उन्हें धीरे-धीरे लड़की से लड़का बना देते हैं। कई शोधकर्ताओं ने इस बीमारी का उपचार खोजने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। जांच के दौरान पता चला कि इस गांव में 90 में से एक बच्चा इस बीमारी से जूझ रहा है।

Related Articles

Back to top button