ज्ञान भंडार

13 नवंबर का लव राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा उनका प्यार

मेष —विवाह और प्रेम के लिये आशावादी दिन है। प्रिय के प्रति बहुत लगाव रहेगा। मन की कटुता को दूर करने की कोशिश करें। आपका आकर्षण लव पार्टनर को आपके और करीब लाएगा।

वृषभ —प्रेमी को धन लाभ होने की संभावना है। लव रिलेशन में नरमी से पेश आएं। भावी जीवनसाथी से मुलाकात होगी। आंखों की तकलीफ बढ़ सकती है। रोमांस की गाड़ी ने अब रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन प्रेम में अशांति रह सकती है। पत्नी के लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं।

मिथुन —प्रेमी से दूरियां कम होंगी। साथी के करीब आएंगे। बॉस से कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ हॉलीडे प्लान करेंगे। लव पार्टनर शादी के लिये बाधित कर सकता है। अपने पर संयम रखें।

कर्क —आप अपने लव पार्टनर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होंगे। जीवनसाथी विरोधियों से परेशान रहेगा और आपसे सहारे की उम्मीद करेगा।

सिंह —पति- पत्नी, जिनके कोर्ट कचेहरी में तलाक के केस चल रहे थे, उनकी स्थिति में सुधार आ सकता है। खुशनुमा पल प्रेमी के साथ बिताएंगे। सोशल मीडिया पर आपकी पिक्चर को बहुत लाइक मिल सकते हैं।

कन्या —रोमांस और लव लाईफ के लिए दिन अनुकूल है। लव पार्टनर किस बात से नाराज हो सकता है। कोई घटना आपको प्रेमी को लेकर आश्चर्यचकित कर सकती है।

तुला —पति- पत्नी में अगर सास ससुर को लेकर तनाव चल रहा है तो वह कम होगा। सगाई करने से पहले साथी की छानबीन कर लें। माता की सेहत सुधरने की संभावना है। वेडिंग प्लान करेंगे। कुछ जातक जीवनसाथी ढूढेंगे।

वृश्चिक —प्रेमी के साथ करीबियां बढ़ेंगी। अगर आप अकेले हैं और रोमांस जीवन में नहीं है तो आपकी प्रेम कहानी शुरू होने की संभावना है। आपके बनाए हुए रिश्ते लंबे चलेंगे। लवर के साथ हॉलीडे का कार्यक्रम बन सकता है।

धनु —जीवनसाथी के साथ परिवार के कारण झगड़ा हो सकता है। साथी की भावनाओं की कद्र करें। पति- पत्नी खुशनुमा शाम बिताएंगे। कुछ बच्चों के रिजल्ट अच्छा आने का योग भी बन रहा है।

मकर —रोमांटिक गीत गुन गुनाईये, लव पार्टनर के साथ मौज मस्ती कीजिए। आज का दिन आपके प्रेम का है। प्रेमी का भरपूर प्यार मिलेगा। मन चंचल हो रहा है और प्रेम के पल प्रेमी के साथ बिताएंगे।

कुम्भ —लव पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। बॉस के कारण कार्यों में अधिकता रहेगी। प्रेमी को यात्रा करनी पड़ सकती है। घर की कलह कम होगी। प्रेम के टूटे हुऐ रिश्तों में सुधार आएगा।

मीन —अगर वर्किंग वाईफ की तमन्ना है तो आज तमन्ना पूरी होने के चान्स हैं। लव पार्टनर के प्रति स्नेह बढ़ेगा। शादीशुदा जीवन में खुशियां आ सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

Related Articles

Back to top button