अद्धयात्मजीवनशैली

2019 में तीन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती

ज्योतिष डेस्क : पुराणों में शनिदेव को न्यायप्रिय देवता कहा जाता है और उनकी अहम भूमिका भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की स्थिति व दृष्टि बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान रखती है। वैसे तो हर ग्रह की महादशा हर राशि में अपने समयानुसार चलती हैं। लेकिन शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या के नाम से लोगों के मन में एक अलग ही डर होता है। हर व्यक्ति को लगता है की शनि की दशा में सिर्फ व्यक्ति को नुकसान या कष्ट ही मिलता है। लेकिन यह बात बिलकुल जरुरी नहीं है की शनि की महादशा, साढ़ेसाती या ढैय्या में व्यक्ति को सिर्फ कष्ट ही मिले। दसअसल, जानकार बताते हैं की शनिदेव जिस व्यक्ति के कर्म बुरे होते हैं उसे बहुत कष्ट देते हैं वहीं अगर व्यक्ति के कर्म अच्छे हैं तो शनिदेव उसे आसमान की बुलंदियों तक पहुंचा देते हैंं। 2019 में वृश्चिक, धनु, एवं मकर राशि वाले जातक वर्ष पर्यन्त शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित रहेंगे। इस राशि के जातक ज्योतिष विशेषज्ञ से अपनी कुंडली में शनि की स्थिति जरूर विचार कराना उत्तम रहेगा।

Related Articles

Back to top button