ज्ञान भंडार

21 अक्तूबर का लव राशिफल: प्रेम के मामले में इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

मेष —अपने लव पार्टनर के साथ दिन गुजारेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के क्षण बिताएंगे। सच्चा प्यार ढूढ़ रहे हैं, तो अपने पुराने मित्रों को टटोलिये, सफलता मिल जाएगी। प्रेम विवाह के लिये माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। बच्चों के साथ पिकनिक या घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

वृषभ —लव रिलेशन को लेकर उत्तेजित रहेंगे। लवर के साथ फ्लर्ट करने का मूड है। सिंगल युवक-युवतियों को जीवनसाथी या लव पार्टनर मिल सकता है। कार्य में समय का विशेष ध्यान रखें। एक्टिव रहेंगे। कुछ लोगों का अनैतिक संबंधो में इंट्रेस्ट रहेगा।

मिथुन —प्रेमी को नौकरी में सफलता मिलेगी, जिसका जश्न मनाएंगे। मुलाकातें रोमांटिक होंगी। पार्टी और संगीत का मूड बन सकता है। वैवाहिक दंपत्ति बच्चों के साथ दिन बिताएं, संतान से खुशी मिलेगी।

कर्क —आज लव मैटर्स में धीरज की आवश्यकता है। रिश्ता टूटते-टूटते बच सकता है। किन्हीं छोटी-मोटी बातों से लव पार्टनर रूठ सकता है। नए मित्र बनाने में इन्ट्रेस्टेड रहेंगे, जिनके साथ प्रेम संबंध कायम हो सकते हैं।

सिंह —युवक-युवतियों के लिए खुशखबरी, लव मैरिज करने के इच्छुक युवक-युवतियों को परिवार का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के बीच माता-पिता की वजह से अनबन हो सकती है। जरूरत है प्रेम में मधुरता लाने की। प्रेमियों के बीच मनमुटाव कम रहेगा।

कन्या —भाग्यशाली दिन, विवाह या सगाई तय करने के लिये उपयुक्त है। आपकी स्मार्टनेस के कारण आप लोकप्रिय रहेंगे। लव पार्टनर के साथ यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी के नाम धन का निवेश न करें।

तुला —रूके हुए काम बनेंगे, जीवनसाथी के भाग्य से बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा। आंख की प्रोब्लम परेशान कर सकती है। लव पार्टनर की तरक्की हो सकती है।

वृश्चिक —बेहतरीन दिन, आज आप अपने लवर के साथ समय व्यतीत करेंगे। आप आकर्षित, सुंदर लगना चाहते हैं, इसलिए खर्चे बढ़ेंगे। अपनी खुशी को आप सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे। पत्नी और बच्चों की आपसे आर्थिक स्थिति को लेकर शिकायत हो सकती है। उनकी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

धनु — परिवार में दूरियां बन सकती हैं। आप अलग-थलग महसूस कर सकते हैं। आप अपने लव रिलेशन को लेकर बहुत सेन्सटिव रहेंगे। आपके लव पार्टनर के साथ रिलेशन मजबूत होंगे।

मकर —दिन भर के कार्यों के कारण जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे, जो आपसी तना तनी का कारण हो सकता है। दिमाग में कन्फ्यूजन रहेगा। सही और गलत का निर्णय आप नहीं ले पाएंगे।

कुम्भ —पुराने लव पार्टनर से अगर ब्रेकअप हो गया है तो आज नया साथी मिल सकता है। घर की प्रोब्लम को लेकर चिंतित रहेंगे। पिता का सहयोग नौकरी में तरक्की दिला सकता है। रोमांटिक दिन और शाम रंगीन रहेगी।

मीन — प्रेमी विवाह के लिये प्रपोज कर सकता है। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। युवक-युवतियों के जीवन में महत्वपूर्ण रिश्ते की एंट्री हो रही है, जो आगे चलकर रिश्तेदारी में बदल सकती है। जीवनसाथी के साथ आप खूबसूरत दिन बिताएंगे।

Related Articles

Back to top button