ज्ञान भंडार

21 दिनों तक बुध ग्रह रहेंगे वक्री, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव

मैनेजमेंट, प्रबंधन, वाणित्य, लेखन और वाकपटुता का कौशल देने वाले और एक तरह से बुद्धि के कारक कुमार ग्रह बुध 31 अक्टूबर से वृश्चिक राशि में वक्री हो गए हैं। बुध 21 नवंबर 2019 तक वक्री रहेंगे। अपने 21 दिन के इस काल में बुध विभिन्न राशियों पर अपना शुभ-अशुभ असर दिखाएंगे। बुध वक्री गति से 7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यक्ति की जन्मकुंडली में अगर बुध पर ग्रहों की अशुभ दृष्टि होती है तो वह व्यक्ति के लिए अशुभ फल देने लगता है और यदि शुभ ग्रहों की दृष्टि होती है तो बुध के शुभ प्रभाव जातक को प्राप्त होते हैं।

बुध का वक्री प्रभाव
मानसिक शक्ति, बौद्धिक कौशल, निर्णय लेने की क्षमता, ज्ञान और बुद्धि का प्रतिनिधि ग्रह बुध वक्री होने पर कई तरह से शक्ति प्रदान कर सकता है। बुध के वक्री होने से व्यक्ति दूरदर्शी बनता है। इसके प्रभाव से विद्याओं में रूचि बढ़ने लगती है। जिस व्यक्ति के जन्म के समय बुध वक्री होता है वह व्यक्ति संकेत और अंर्तदृष्टि की भाषा को समझने में निपुण होता है। अगली स्लाइड्स में जानते हैं, बुध का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा…

मेष- इस समय में परेशानीयां बढ़ सकती हैं। कार्य को संपन्न करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। इस समय में अपमान भी हो सकता है।

वृषभ- इस राशि पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। फल मेहनत अनुसार ही मिलेगा।

मिथुन- इस राशि पर बुध का वक्री होना शुभ रहेगा। इस समय अनुकूल वातावरण निर्मित होगा, जिससे शत्रुओं का नाश होगा।

कर्क- यह समय बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। कार्य सफल होंगे और प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ भी हो सकता है।

सिंह- चिंताओं में वृद्धि होगी। नुकसान की संभावना अधिक है। लाभ वाले स्थान से भी हानि हो सकती है।

कन्या- इस समय विशेष सफलता के योग बन रहें हैं। नए योग बनने से सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

तुला- यह योग बहुत अधिक फलदायक रहेगा और किसी भी प्रकार की समस्याओं को आपके करीब नहीं आने देगा।

वृश्चिक- यह समय तरक्की और धन लाभ कराने वाला होगा। इस समय सब शुभ ही शुभ होगा।

धनु- यह समय थोड़ी परेशानी बढ़ाने वाला होगा। आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। इस समय में परिवार का विशेष ध्यान रखना होगा।

मकर- इस योग में विशेष फल मिलेंगे। यह समय कार्यों में वृद्धि करने वाला और कार्यों को पूर्ण करने वाला रहेगा।

कुंभ- इस योग से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और रुके कार्य आगे बढ़ेंगे।

मीन- सभी तरह के कार्यों में आसानी होगी। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

Related Articles

Back to top button