अद्धयात्म

24 मार्च 2018, शनिवार का राशिफल

मेष (Aries): दिन मिश्रितफलदायी है। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और नए कार्य कर पाएंगे। आज आपके मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा। छोटे प्रवास का योग है। राशिफल

वृष (Taurus): सही निर्णय नहीं लेने के कारण अवसर गंवा सकते हैं। वाद-विवाद या चर्चा में आपके हठीले स्वभाव से संघर्ष की स्थिति आ सकती है। आज आप वाक्चातुर्य से किसी को रिझा सकते हैं। भाई-बहनों में प्रेम बना रहेगा। 

मिथुन (Gemini): दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। सुंदर वस्त्र धारण करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए दिन लाभदायी है। खर्च पर संयम रखें। किसी प्रियजन या मित्र से उपहार पाकर मन प्रफुल्लित रहेगा। 

कर्क (Cancer): आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। पारिवारिक कार्यों के पीछे खर्च होगा मुसीबतों का तत्काल निवारण करें। अकस्मात से संभलकर चलें। 

सिंह (Leo): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दुविधापूर्ण मानसिकता के कारण अवसर गंवा सकते हैं। आपका मन विचारों में खोया रहेगा। नए कार्यों का आरंभ आज न करें। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी तथा उनसे लाभ भी होगा। 

कन्या (Virgo): नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। पदोन्नति की संभावना अधिक है। अधिकारियों से लाभ होगा। धन, मान-सम्मान मिलेगा। पिता की ओर से लाभ होगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। सरकार से लाभ होगा। 

तुला (Libra): नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। संतानों के विषय में दुविधा रहेगी। 

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन सावधानी से बिताएं। नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें। अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें। सरकारी क्षेत्र से जुड़े नियमों के उल्लंघन से बचना होगा। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। 

धनु (Sagittarius): आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। विपरीत लिंगीय व्यक्ति से भेंट रोमांचक होगी। विचार-परिवर्तन शीघ्र हो सकता है। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। 

मकर (Capricorn): धन लेनदेन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा। नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

कुंभ (Aquarius): आज आपके विचारो में परिवर्तन शीघ्र ही आएंगे। महिलाओं को अपने वाणी पर संयम रखना होगा। यात्रा यथासंभव टालें। आकस्मिक खर्च का योग है। पेट में तकलीफ हो सकती है, खान-पान का ध्यान रखें। 

मीन (Pisces): घर में परिवारवालों के साथ वाद-विवाद हो सकता है।महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी बरतें। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है। नौकरी करनेवालों को नौकरी में चिंता रहेगी। 

Related Articles

Back to top button