अजब-गजबअद्धयात्मफीचर्ड

28 अगस्त 2017, आज का राशिफल,दिन- सोमवार

Aries (मेष)

आज का दिन : भले ही आप उत्साह से लबरेज़ हों, फिर भी आज आप किसी ऐसे की कमी महसूस करेंगे जो आज आपके साथ नहीं है। आज के दिन संबंधी आपके उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा उठाने की कोशिश करेंगे। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे।

बुरी बातें : कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है।

क्या करें : मुनक्का शिव जी पर चढ़ावे।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्यार और सहयोग मिलेगा।

नौकरी/शिक्षा : नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा।

सेहत : सेहत में मामूली उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

अनार के छिलके बना सकते है आपकी स्किन को हमेशा के लिए जवान

28 अगस्त 2017, आज का राशिफल,दिन- सोमवारTaurus (वृष)

आज का दिन : किसी संत का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। आपके फ़ैसले में माता-पिता की मदद अहम साबित होगी। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जाएंगी। स्वयंसेवी कार्य या किसी की मदद करना आपकी मानसिक शांति के लिए अच्छे टॉनिक का काम कर सकता है |

बुरी बातें : जल्दबाजी या जोश में आकर लोगों से ऐसे वादे कर सकते हैं जिनको निभाना आपके लिए कठिन है। कुछ लोगों से बहस भी हो सकती है। आने वाले दिनों को लेकर किसी बात का टेंशन भी हो सकता है।

क्या करें :  सोमवार का व्रत रहें।

प्रेम प्रसंग : आप लव प्रपोजल भेज सकते हैं। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। नए एग्रीमेंट अभी न करें तो ही अच्छा है। वृश्चिक राशि के स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।

सेहत : मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। सावधान रहें।

Gemini (मिथुन)

आज का दिन : बेकार की बात पर बहस करके अपकी ऊर्जा ज़ाया न करें। याद रखें कि वाद-विवाद से कुछ भी हासिल नहीं होता, लेकिन खोता ज़रूर है। प्रेम-संबंध में ग़ुलाम की तरह व्यवहार न करें। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार-मुहब्बत के लिए काफ़ी वक़्त मिलेगा, लेकिन सेहत गड़बड़ हो सकती है।

बुरी बातें : बिजी रहेंगे। आज आपको अपनी इच्छाएं मारनी पड़ेंगी। जो काम आपको पसंद नहीं, न चाहते हुए वो ही आपको करने पड़ सकते हैं। कुछ मामलों में आपका मूड जल्दी खराब भी हो सकता है। किसी का गुस्सा किसी ओर पर निकालने से आपके संबंधों पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है।

क्या करें : दूध शिव जी में चढ़ावे।

प्रेम प्रसंग : आपके मन में सकारात्मक विचार आते रहेंगे, लेकिन लव लाइफ  में समस्याएं बनी रह सकती है।

नौकरी/शिक्षा : ऑफिस में खुद को नियंत्रण में रखें। विवाद होने के योग बन रहे हैं। पद लाभ का योग भी बन रहा है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों से मदद मिल सकती है।

सेहत : सेहत भी कमजोर हो सकती है। रक्त विकार होने के भी योग बन रहे हैं।

Cancer (कर्क)

आज का दिन : काम का दबाव बढ़ने के साथ ही आप मानसिक उथल-पुथल और दिक़्क़त महसूस करेंगे। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है। अपने संबंधों में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है – जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा – लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा। हो सकता है अपने जीवनसाथी से गर्मागरम बहस के बाद आपका मन करे कि आप अपना सर फ़ोड़ लें। बेहतर रहेगा कि आप थोड़ा योगाभ्यास करें। नींद शरीर की आवश्यक भूख है, परन्तु ज़रुरत से ज़्यादा सोना सेहत के लिए नुक़सानदायक हो सकता है।

बुरी बातें : आसपास के लोग किसी न किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। आज परिवार के कुछ लोग भी आपके कारण दुखी हो सकते हैं। किसी बात का अनजाना डर भी आपको परेशान कर सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर टेंशन हो सकती है। उसके कारण आपके दूसरे कामकाज पर भी असर पड़ सकता है।

क्या करें : गौरी शंकर की पूजा करे।

प्रेम प्रसंग : लव लाइफ में कुछ लोग रुकावटें डाल सकते हैं। पार्टनर पर शक न करें। उलझनें बात कर के सुलझाने की कोशिश करें।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में कुछ नया करने के चक्कर में थोड़े परेशान हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किस्मत का साथ मिलेगा। आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

सेहत : सेहत ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। थोड़ी बहुत परेशानियां हो सकती है।

Leo (सिंह)

आज का दिन : शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। आज के दिन प्यार की कली चटककर फूल बन सकती है। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके जीवन में रोमांस नहीं होता। लेकिन यह दिन आपके लिए बेहद रोमानी होने वाला है। ध्यान सर्वश्रेष्ठ मानसिक औषधि है जो आपकी कार्यक्षमता को आश्चर्यजनक रूप से बढ़ा सकता है। आपके पास आज इसके लिए समय भी है।

बुरी बातें : गोचर कुंडली के आठवें भाव में चंद्रमा होने से दुर्घटना और चोट का डर रहेगा। फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है। आज आपको थोड़ी बेचैनी हो सकती है। कोई बड़ा फैसला लेने में कन्फ्यूज भी हो सकता है। मन पसोपेश में हो सकता है। अपने फैसले पर आपको पुनर्विचार भी करना पड़ सकता है। निजी जीवन और पैसों के मामले में कोई नया फैसला आज न लें तो ही अच्छा है। किसी अनचाही घटना का संकेत भी मिल सकता है।

क्या करें : भगवान शिव को  भांग चढ़ावे।

प्रेम प्रसंग : आज पार्टनर के लिए समय निकालें, लगातार बढ़ती दूरियां संबंध भी बिगाड़ सकती है। पार्टनर को आपकी जरूरत महसूस होगी।

नौकरी/शिक्षा : आपके फैसले आपको कई बार नुकसान भी दे सकते हैं। कुंभ राशि के स्टूडेंट्स को दौड़-भाग करनी पड़ सकती है।

सेहत : सेहत संबंधित सावधानी जरूर रखें।

स्किन के फायदेमंद है अंगूर के बीज का तेल

Virgo (कन्या)

आज का दिन : आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता दें। इस बारे में बिना देर किए बातचीत करें, क्योंकि एक बार इस समस्या के हल हो जाने पर घर में जीवन बहुत आसान हो जाएगा और परिवार के लोगों को प्रभावित करने में आपको कोई कठिनाई नहीं आएगी। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज़ देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है। आप कुछ समय अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं, क्योंकि आकर्षक व्यक्तित्व का आत्म-निर्माण में अहम योगदान होता है।

बुरी बातें : आज आप फालतू चिंता से बचें।  खर्च की स्थिति बन सकती है। मन में दबी कोई पुरानी बात आज आपको परेशान भी कर सकती है। ऐसी बातों को मन से निकालने की कोशिश करें जो आपको परेशान करती हैं। प्रणय संबंधों में नाटकीय तरह से उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

क्या करें : शिवपूजन करे बिल्व पत्र चढ़ाये।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर के साथ वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पार्टनर की मदद से धन लाभ हो सकता है।

नौकरी/शिक्षा : नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग विरोधियों से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन इतना खास नहीं है, जितना सोच रहे हैं।

सेहत : आज आपकी सेहत भी थोड़ी ठीक रहेगी। पुराने रोगों में आराम भी मिलेगा।

Libra (तुला)

आज का दिन : सेहत को लेकर ज़्यादा देखभाल की ज़रूरत है। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। आप माता-पिता को ख़ुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नज़रिए से चीज़ों को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उन्हें आपकी परवाह, स्नेह और समय की आवश्यकता है। प्रेम निःसीम होता है, सभी सीमाओं के परे; आपने ये बातें पहले भी सुनी होंगी। लेकिन आज वह दिन है जब आप अगर चाहें तो यह ख़ुद महसूस कर सकते हैं। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। वैवाहिक जीवन के मोर्चे पर यह दिन वाक़ई बहुत बढ़िया है। सोच और कपड़ों से मनुष्य का व्यक्तित्व झलकता है – अपने लिए कुछ अच्छे कपड़ों की ख़रीदारी से बेहतर आज और क्या हो सकता है।

बुरी बातें : नौकरी और धंधे की रुकावटें आज भी रहेगी। काम करने वालों को आपसे जलन हो सकती है। बिजनेस में लेन-देन के मामले उलझ सकते हैं। ऑफिस में किसी तरह का विवाद होने के योग बन रहे हैं। कोई आपके काम या काम करने के स्टाइल का गलत मतलब भी निकाल सकता है। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। आपका मन कमजोर हो सकता है और सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें। जवाबदारी और होड़ में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। दोस्तों और भाइयों से सहयोग कुछ कम ही मिल पाएगा।

क्या करें : मछली को आटा खिलाए।

प्रेम प्रसंग : आज पार्टनर से किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें तो ही अच्छा है। प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो कर दें।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में जोखिम न लें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

सेहत : सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। ध्यान रखें।

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन : अपना धैर्य न खोएँ, ख़ास तौर पर मुश्किल हालात में। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन ख़र्चीली रहेगी, ख़ास तौर पर अगर आप दूसरों पर ख़र्च करना नहीं बन्द करेंगे तो। आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। आप रोमांटिक ख़यालों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। यह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। काम टालने से कभी किसी का भला नहीं होता। पूरे हफ़्ते बहुत-सा काम इकट्ठा हो गया है, इसलिए अब बिना देरी शुरू हो जाएँ।

बुरी बातें : नौकरी और धंधे की रुकावटें आज भी रहेगी। काम करने वालों को आपसे जलन हो सकती है। बिजनेस में लेन-देन के मामले उलझ सकते हैं। ऑफिस में किसी तरह का विवाद होने के योग बन रहे हैं। कोई आपके काम या काम करने के स्टाइल का गलत मतलब भी निकाल सकता है। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। आपका मन कमजोर हो सकता है और सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें। जवाबदारी और होड़ में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। दोस्तों और भाइयों से सहयोग कुछ कम ही मिल पाएगा।

क्या करें : मछली को आटा खिलाए।

प्रेम प्रसंग : आज पार्टनर से किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें तो ही अच्छा है। प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो कर दें।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में जोखिम न लें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

सेहत : सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। ध्यान रखें।

Sagittarius (धनु)

आज का दिन : दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। मुमकिन है कि परिवार वाले आपकी उम्मीदों को पूरा न कर सकें। इस बात कि इच्छा न करें कि वे आपके मुताबिक़ काम करेंगे, बल्कि अपने काम करने का तरीक़ा बदलकर पहल करें। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। आज आप अपने जीवनसाथी से काफ़ी आत्मीय बातचीत कर सकते हैं। अकेलेपन का एहसास बहुत अखरता है और यह आज आपको जकड़ने की कोशिश कर सकता है। इसे ख़ुद पर क़ाबू न करने दें, बाहर जाकर कुछ दोस्तों के साथ समय बिताएँ |

बुरी बातें : आप अपने मूडी स्वभाव पर नियंत्रण रखें। लगातार भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। अचानक मन में बदलाव से नुकसान हो सकता है। भाइयों और दोस्तों से भी अनबन हो सकती है।

क्या करें : किसी मंदिर में सफेद मिठाई दान करें।

प्रेम प्रसंग : लव कपल के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर से सरप्राइज मिलेगा।

नौकरी/शिक्षा : ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है। शांति से काम लें, स्थिति संभल जाएगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी।

सेहत : सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सावधान रहें।

Capricorn (मकर)

आज का दिन : आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। जीवनसाथी के कारण कुछ नुक़सान हो सकता है। सकारात्मक सोच ज़िंदगी में ग़ज़ब का जादू कर सकती है – कोई प्रेरणादायी पुस्तक पढ़ना या फ़िल्म देखना आज के दिन बढ़िया रहेगा।

बुरी बातें : दुश्मनों से सावधान रहना चाहिए। धन हानि का डर रहेगा। आर्थिक स्थिति भी सामान्य नहीं होने से मूड खराब रहेगा। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कुछ परेशानियां और विवाद सामने आ सकते हैं।

क्या करें : भगवान् शिव को विल्व्पत्र चढ़ावे ।

प्रेम प्रसंग : पुराने मामले फिर से सामने भी आ सकते हैं। पार्टनर से भी बहस होने के योग बन रहे हैं।

नौकरी/शिक्षा : नई बिजनेस डील हो सकती है, लेकिन हो सकता है। आपको किस्मत का साथ न मिले और आप उसका फायदा न उठा पाएं। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य रहेगा।

सेहत : सेहत को लेकर आज आप सावधान रहें।

लालू की रैली ने बीजेपी में मचाई उथल-पुथल, 48 नहीं अब तो सिर्फ 17 से ही छूट रहे पसीने…

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन : इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें ख़त्म कर दें। ऐसा आप किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता के ज़रिए कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। आपके ख़र्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आप आराम करना और अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक ख़ूबसूरत बदलाव से गुज़रेगा। छुट्टी के दिन भी दफ़्तर का काम करने से बुरा और क्या हो सकता है। परन्तु परेशान न हों, क्योंकि काम करके आप अपने अनुभव को और बढ़ा सकते हैं।

बुरी बातें : आप कोई ऐसा फैसला न लें, जिसका असर लंबे समय के लिए होना हो। कुछ स्थितियां ऐसी हैं, जिन पर आपका नियंत्रण न के बराबर रहेगा। जोखिम भरे काम आज टालने की कोशिश करें।

क्या करें : रुद्राभिषेक करे।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर से सहयोग और सुख मिलेगा। वादे और नए कामों की प्लानिंग होगी।

नौकरी/शिक्षा : कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगेगा। इस राशि के लोग प्रमोशन के लिए कोई न कोई तरकीब लगा सकते हैं।

सेहत : सेहत अच्छी रहेगी।

Pisces (मीन)

आज का दिन : विश्वास कीजिए कि ख़ुद पर यक़ीन ही बहादुरी की असली परख है, क्योंकि इसी के बल पर आप लम्बे वक़्त से चली आ रही बीमारी से निजात पा सकते हैं। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मज़बूत बनाएगा। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें। दूसरों को राज़ी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफ़ी फ़ायदा पहुँचाएगी। ख़ुद तनावग्रस्त होने की झल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ एक कैंडल लाइट डिनर सम्भवतः आपकी हफ़्ते भर की थकान को दूर कर सकता है।

बुरी बातें : पैसे संभाल कर रखें। किसी तिकड़म के प्रयोग में आप सावधान रहें। इधर की बातें उधर करने से बचें। अपनी बातें भी लोगों से शेयर करने से बचें।

क्या करें : हनुमान जी को सिंदूर लगाएं।

प्रेम प्रसंग : लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल नहीं कहा जा सकता, लेकिन पार्टनर के साथ महत्वपूर्ण वादे निभाने का दिन है।

नौकरी/शिक्षा : अधिकारी वर्ग का सहयोग मिल सकता है। रुका हुआ पैसा भी वापस आने के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।

सेहत : सेहत भी पहले से ठीक रहेगी, लेकिन काम में मन नहीं लगने से परेशान रहेंगे।

Related Articles

Back to top button