TOP NEWSउत्तर प्रदेशस्पोर्ट्स

60वीं यूपी पुलिस एथलेटिक्स: पीएसी मध्य जोन ने जीती पुरुष वर्ग की टीम चैंपियनशिप

लखनऊ। पीएसी मध्य जोन ने 35वीं वाहिनी पीएसी के सिंथेटिक एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित 60वीं यूपी पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगता के पुरुष वर्ग में सर्वाधिक 108 अंक जुटाते हुए टीम चैंपियनशिप अपने नाम जीत ली। इस प्रतियोगिता के महिला वर्ग की टीम चैंपियनशिप बरेली जोन की टीम ने 118 अंक जुटाकर जीत ली।सर्वश्रेष्ठ एथलीट महिला वर्ग में बरेली जोन की आरक्षी रजनी (902 अंक) व पुरुष वर्ग में गोरखपुर जोन के आरक्षी कृष्ण कुमार पटेल (956) बने। महिला वर्ग में लखनऊ जोन 101 अंक के साथ उपविजेता रही। पुरुष वर्ग में पीएसी पश्चिमी जोन की टीम 87 अंक के साथ उपविजेता बनी।

बरेली जोन की रजनी व गोरखपुर जोन के कृष्ण कुमार पटेल बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

अंतिम दिन हुई पुरुष वर्ग की मैराथन दौड़ में लखनऊ जोन के शिवराज सिंह चैंपियन बने। पीएसी मध्य जोन ने पुरुष 4 गुणा 100 मी.रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ओपी सिंह (यूपी के पुलिस महानिदेशक) ने पुरस्कार वितरित किए।
अंतिम दिन के परिणाम इस प्रकार हैंः-
पुरुष मैराथनः-
प्रथम: शिवराज (लखनऊ जोन), द्वितीय: राम सिंह (लखनऊ जोन), तृतीय: सुशील कुमार (मेरठ जोन), पुरुष 3000 मीटर स्टीपल चेजः-प्रथम: लाल बिहारी (जीआरपी जोन), द्वितीय: गौरव राणा (बरेली जोन), तृतीय: सुरेन्द्र कुमार (पीएसी पश्चिमी जोन), पुरुष 4 गुणा 100 मी. रिले दौड़ः- प्रथम: पीएसी मध्य जोन, द्वितीय: गोरखपुर जोन, तृतीय: आगरा जोन, पुरुष 4 गुणा 400 मी.रिले दौड़ः- प्रथम: बरेली जोन, द्वितीय: पीएसी पश्चिमी जोन, तृतीय: पीएसी मध्य जोन।

महिला वर्ग में बरेली जोन बनी चैंपियन

पुरुष डेकाथलाॅन: –प्रथम: अंकित कुमार (लखनऊ जोन), द्वितीय: गौरव कुमार (लखनऊ जोन), तृतीय: वेद प्रकाश (आगरा जोन), पुरुष 100 मी.दौड़ः-प्रथम: अमित कुमार (कानपुर जोन), द्वितीय: सीटू कुमारी (पीएसी मध्य जोन), तृतीय: शिवधनी यादव (गोरखपुर जोन), महिला 3000 मी.स्टीपल चेजः-प्रथम: सरिता शर्मा (मेरठ जोन), द्वितीय: सुचिता तिवारी (प्रयागराज जोन), तृतीय: अर्चना राजपूत (आगरा जोन), महिला 4 गुणा 100 मी.रिले दौड़ः-प्रथम: बरेली जोन, द्वितीय: लखनऊ जोन, तृतीय: मेरठ जोन, महिला 4 गुणा 400 मी. रिले दौड़ः- प्रथम: बरेली जोन, द्वितीय: लखनऊ जोन, तृतीय: मेरठ जोन।

Related Articles

Back to top button