अजब-गजब

70 साल बाद जब घर वापस आकर खोला दरवाजा, फकीर से करोड़पति बन गया ये परिवार

सालों से बंद पड़े दरवाजे को जब परिवार के लोगों ने खोला तो उनकी आंखे खुली की खुली रह गई। जिसे वो कबाड़खाना समझ रहे थे वो तो उनकी किस्मत की चाबी निकली। पेरिस में 1939 में नाजी अटैक के दौरान कई पारसी घर छोड़कर भाग गए थे। इनमें से ज्यादातर लोग कभी लौट कर नहीं आए।

70 साल बाद जब घर वापस आकर खोला दरवाजा, फकीर से करोड़पति बन गया ये परिवार

सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद इन घरों को भुला ही दिया गया। लेकिन जब एक परिवार सालों बाद वापस लौटा और जब घर का दरवाजा खुला, तो आंखें खुली रह गई।

पेरिस में रहने वाली मैडम डी फ्लोरियन ने जब नाजियों के डर से घर छोड़ा था तब वो मात्र 23 साल की थी। जान बचाने के लिए उन्होंने फ्रांस को अपना नया ठिकाना बना लिया था। उनके वापस पेरिस जाने का कोई इरादा नहीं था।

2010 में जब फ्लोरियन की मौत हुई, तब उनके परिवार को पता चला कि पिछले 70 सालों से फ्लोरियन पेरिस के अपने घर का रेंट भर रही थीं। फ्लोरियन की फैमिली ने सालों से बंद घर के दरवाजे जब खोले, तो सभी हैरान रह गए।

घर के अंदर बेशकीमती चीजें, जैसे पेंटिंग्स और उस दौर के सामान, जिनकी कीमत अब लाखों-करोड़ों में थी। फ्लोरियन का मेकअप किट अब विंटेज बन चुका था और क्रीम और पोशंस से भरा था। इसके अलावा कई बेशकीमती पेंटिंग्स घर की दीवारों पर लगे थे।

फ्लोरियन की फैमिली ने अपने इस पुराने घर के कई सामान की नीलामी की। इनमें से एक पेंटिंग को 21 करोड़ से भी ज्यादा में बेचा गया। किसी ने सच ही कहा है कि देने वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है।

Related Articles

Back to top button