लखनऊ

मुलायम का बड़ा ऐलान सपा कोई गठबंधन नहीं करेगी

mulayam-singh-yadav_1478359222सपा सुप्रीमो मु‌लायम स‌िंह यादव ने आज लखनऊ में यह कहकर चौंका द‌िया क‌ि सपा ‌व‌िधानसभा चुनाव में क‌िसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा क‌ि सपा मर्जर करेगी। कोई पार्टी सपा में व‌िलय चाहती है तो उसके ल‌िए तैयार हैं। उन्होंने कहा क‌ि सपा यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी, ज‌िसे व‌िलय करना है वो साथ आ सकता है। हमने पहले भी व‌िलय क‌िया है। मुलायम स‌िंह का ये बयान काफी चौंकाने वाला है क्योंक‌ि वह अभी तक गठबंधन की वकालत कर रहे थे। ‌व‌िलय की बात कहकर उन्होंने मुख्तार की पार्टी से व‌िलय की ओर इशारा क‌िया।
बता दें क‌ि बुधवार को अख‌िलेश यादव ने कहा था क‌ि अगर गठबंधन होता है तो 300 से ज्यादा सीटें म‌िलेंगी। वहीं उन्होंने ये भी  कहा था क‌ि ‌द‌िल्ली में नेताजी की बात चल रही है। उन्हें काफी अनुभव है और इस मुद्दे पर वही फैसला लेंगे। इससे पहले भी अख‌िलेश ने कहा था क‌ि गठबंधन के मामले में मैं पार्टी प्लेटफॉर्म पर सुझाव दूंगा। चुनाव नजदीक है, सारे फायदे-नुकसान को देखकर फैसला ल‌िया जायेगा।

वहीं 5 नवंबर को सपा की रजत जयंती में जुटे स‌ियासी द‌िग्गजों को देखकर ये अनुमान लगाया जा रहा था क‌ि महागठबंधन के ल‌िए सबको एक मंच पर लाने की ये सपा की कोश‌िश है।

 

Related Articles

Back to top button