सफदरजंग हॉस्पिटल में एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। इसका नामअविनाश आनंद बताया जा रहा है। अविनाश खुद को एम्स का ओर्थपेडीक डिपार्टमेंट का डॉक्टर बता कर सफदरजंग हॉस्पिटल में पेशेंट का इलाज करवाने आया था।
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/01/31-doctor_5.gif)
अविनाश एक बार फिर सफदरजंग अस्पताल में एक मरीज का इलाज कराने पहुंचा तभी मौजूद डॉक्टरों को इस पर शक हो गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर दे दी।
पूछताछ के बाद पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस व्यक्ति पर धारा 419 और 420 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
अविनाश अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर अपने आप को एम्स का डॉक्टर बताता है। जानकारी के अनुसार अविनाश दिल्ली के बाहर से आये हुए मरीजों को जल्दी इलाज कराने के नाम पर ठगी का धंधा करता था।
Back to top button