![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/02/manoj_tiwari_19_02_2017.jpg)
गोंडा । सपा सरकार में काम नहीं, अपराध बोलता है। उत्पीड़न के दो साल बाद महिलाओं की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दर्ज की जाती है। यह बात रविवार को भाजपा सांसद व दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कही।
अभी-अभी: PM मोदी के ‘कब्रिस्तान’ वाले बयान पर EC से शिकायत करेगी कांग्रेस![अभी-अभी: मनोज तिवारी ने दिया बड़ा बयान, सपा-कांग्रेस गठबंधन नहीं, ठगबंधन है..](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/02/manoj_tiwari_19_02_2017.jpg)
उन्होंने उप्र के गोंडा स्थित गौरा व कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर तंज कसते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि ये गठबंधन नहीं, ठगबंधन है। प्रदेश में भ्रष्टाचार व अराजकता का माहौल है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि अखिलेश को पप्पू पसंद हैं, जबकि यूपी को भाजपा पसंद हैं। मुलायम कभी नहीं सोचे होंगे कि ऐसा कलयुग आएगा, जब बेटा राजभवन में होगा और बाप को वनवास भेजा जाएगा।
बसपा पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि बसपा मुखिया इतना पैसा क्यों अपने कमरे में रखती हैं? उसे तो दलितों में बांट देना चाहिए। हर बार वह अपने प्रत्याशियों से भी कीमत लेकर अपने लोगों को उनके हवाले करने का काम किया है। उन्होंने भोजपुरी में गाना गाते हुए कहा कि जो जागत है सो पावत है, जो सोवत है सो खोवत है। उठ जाग मुसाफिर भोर भई अब रैन कहां जो सोवत है।