इंसान को जिंदा निगल गया 7 मीटर लंबा अजगर, 18 घंटे बाद लोगों ने चीरा पेट तो उड़ गयें होश
![इंसान को जिंदा निगल गया 7 मीटर लंबा अजगर, 18 घंटे बाद लोगों ने चीरा पेट तो उड़ गयें होश](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/06/img_20180616125550-1.jpg)
नई दिल्ली : अजगर सांपों की एक ऐसी प्रजाति है जो जानवरों को जिंदा निगल जाती है। अभी तक आपने अक्सर भेड़-बकरी या छोटे जानवरों को अजगर का शिकार बनते देखा या सुना होगा, लेकिन क्या आप यकीन कर पाएंगे कि अजगर इंसान को भी जिंदा निगल सकता है?
कुछ ऐसा ही हुआ है इंडोनेशिया के मुना प्रांत में। दरअसल, 7 मीटर लंबा एक अजगर बागवानी कर रही 54 साल की महिला को जिंदा निगल गया। जब घरवाले महिला को ढूंढने निकले तो उन्हें कहीं भी उसका पता नहीं चला। ग्रामीणों की मदद से एक बार फिर से खोजबीन शुरू हुई और इस दौरान लोगों को एक अजगर नजर आया जिसका पेट फूला हुआ था। लोगों को शक हुआ कि हो न हो इसी ने महिला को निगला है। लोगों ने अजगर को मारकर उसका पेट चीरा तो सबके होश उड़ गए। पेट के अंदर से महिला का शव निकला।
ये घटना मुना प्रांत के माबुलु गांव में हुई। 54 वर्षीय वा टिबा को आखिरी बार गुरुवार शाम बागवानी करते देखा गया था। उनके दो बेटे परेशान हो गए क्योंकि वो पूरी रात तक किसी को नहीं मिली। इसके बाद कम से कम 100 ग्रामीण भी उसकी खोज में निकले। तब उन्हें टॉर्च और वा टिबा की चप्पलें दिखीं। इसके 30 मीटर दूर ही झाड़ी में उन्हें अजगर दिखा जिसका पेट फूला हुआ था।
परेशान बेटों ने पुलिस को फोन किया और सुबह 6 बजे ग्रामीण उसके घर में जुटने लगे। उन्होंने इसके बाद अजगर को मार डाला और महिला का शव निकालने के लिए अजगर के शव को काटा। महिला का सिर अजगर की पूंछ के पास था, इसका मतलब था कि महिला को सिर से निगला गया था। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि वा टिबा बागवानी के लिए निकली थी, लेकिन फिर घर वापस नहीं आई। उन्होंने बताया, ‘ स्थानीय लोगों को अजगर नजर आया जो चल नहीं पा रहा था। जिससे लोगों को यह अहसास हुआ कि उसने वा टिबा को निगल लिया है। लोग अजगर को लेकर आए और उसे काटना शुरू कर दिया। उनका संदेह सही साबित हुआ और वा टिबा का शव सांप से निकला। दुर्भाग्यवश महिला की जान जा चुकी थी।