स्पोर्ट्स
मोहम्मद शमी ने किया बड़ा खुलासा, मेरी पत्नी हसीन जहां कभी भी करा सकती मेरी हत्या

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है। क्रिकेट ने अब अपनी पत्नी पर उनकी हत्या करने की साजि श का आरोप मढ़ा है।
मोहम्मद शमी ने के अनुसार उनकी पत्नी हसीन जहां से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। सूत्रों की मानें तो मोहम्म्द शमी ने पश्चिम बंगाल सरकार से इसके लिए विशेष सुरक्षा मांगी है।
मोहम्मद शमी ने राज्य सरकार से उन्हें गनर देने की मांग की है। मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच आपसी रिश्तों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। विवाद के बाद से दोनों एक दूसरे से अलग ही रहते हैं।
गौरतलब है कि हसीन जहां ने व्हॉट्सअप स्क्रीन शॉट के साथ हसीन जहां ने अपने पति शमी पर दूसरी लड़कियों के साथ नाजायज संबंध होने का आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पति पर मैच फिक्स करने का भी आरोप लगाया था।
अमरोहा के गांव सहसपुर निवासी क्रिकेटर मोहम्मद शमी की शादी कोलकाता की हसीन जहां के साथ साल 2014 में हुई थी। हसीन के आरोप लगाने के बाद शमी का क्रिकेट करियर भी खतरे में पड़ा गया था।


