स्पोर्ट्स

धोनी पर फ़िदा हुई पाक की ये नंबर 1 गेंदबाज, साथ बिताना चाहती है पूरा दिन

महेंद्र सिंह धोनी की गिनती टीम इंडिया के हैंडसम कप्तानों में होती है। जहां क्रिकेट फ़ैन उनके खेल के दीवाने हैं, वहीं लड़कियां धोनी के कूल लुक पर फ़िदा रहती हैं। धोनी पर मरने वालों की कमी नहीं है और अब उनके फ़ैन की लिस्ट एक महिला क्रिकेटर का नाम भी जुड़ गया है।

धोनी पर फ़िदा हुई पाक की ये नंबर 1 गेंदबाज, साथ बिताना चाहती है पूरा दिन

पाकिस्तान की खूबसूरत और दुनिया की नंबर एक गेंदबाज सना मीर हैंडसम धोनी पर फ़िदा हैं। एक शो के दौरान सना मीर ने अपने दिल की बात कही। वो वनडे और टी-20 में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रह चुकी हैं। सना मीर ने कहा महेंद्र सिंह धोनी उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं।

सना आईसीसी की वन-डे रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर हैं। ‘वॉयस ऑफ क्रिकेट’ नाम के एक शो में एंकर जैनब अब्बास ने जब उनसे पूछा किसी एक खिलाड़ी का नाम बताइए जिनके साथ आप पूरा एक दिन बिताना चाहेंगी। इसके जवाब में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया।

Related Articles

Back to top button