अद्धयात्म

जानिए! आपके आराध्य देवता को कौनसा व्यंजन है सबसे ज्यादा पसंद है

भगवान की पूजा में जो भोजन हम भगवान को प्रेम भाव से अर्पित करते हैं उसे नैवेद्य या भोग कहा जाता है। इसके अलावा घर में कोई भी पकवान बनता है तो पहले भगवान को उसका भोग लगाया जाता है इसके बाद भगवान की आर्शीवाद मानकर उस भोग से थोड़ा थोड़ा सभी में बांट दिया जाता है।

जानिए! आपके आराध्य देवता को कौनसा व्यंजन है सबसे ज्यादा पसंद है इसके साथ ही शास्त्रों में भगवान के पसंदीदा भोजन के बारे में भी बताया गया है, अगर हम भगवान की पूजा में भगवान को भोग लगाने के लिए उनके पसंदिदा  भोग को बनाते हैं तो ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। आज हम इस लेख में कौनसे भगवान को क्या पसंद है इस बारे में बता रहें हैं।

भगवान गणेश :-

भगवान गणेश के लिए तो सभी जानते हैं कि भगवान गणेश को मोदक बहुत पसंद हैं, इसलिए गणेश पूजा में मोदन का भोग लगाया जाता है। गणपति को मोदक का भोग लगाने से वे बहुत प्रसन्न होते हैं।

भगवान शिव :-

भगवान शिव को दूध बहुत प्रिय माना जाता है, इसलिए भगवान शिव को सोमवार के दिन या फिर शिवपूजा में दूध अर्पित किया जाता है।

माता लक्ष्मी :-

देवी लक्ष्मी के लिए माना जाता है कि देवी लक्ष्मी को चावल और दूध से बने व्यंजन सबसे ज्यादा  प्रिय हैं, इसलिए देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाया जाता है।

भगवान विष्णु :-

भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू और गुड बेहद प्रिय माना जाता है। इसलिए भगवान विष्णु को  बेसन के लड्डू या गुड का भोग लगाया जाता है।

शनि देव :-

शनिदेव को काले तिल बहुत पसंद हैं इसलिए शनिदेव को काले तिल व सरसों का तेल अर्पित किया जाता है।

Related Articles

Back to top button