उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुलायम ने बनाया तीसरा मोर्चा, फर्स्ट फेज के कैंडिडेट्स का एलान कल

दस्तक टाइम्स /एजेंसी
third-front_14424802लखनऊ. बिहार विधानसभा चुनाव-2015 में अब तीसरा मोर्चा भी मैदान में उतरेगा। गुरुवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सि‍ंह यादव की उपस्‍थि‍ति‍ में लखनऊ में तीसरे मोर्चे का गठन हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रामगोपाल यादव ने इसका एलान किया। समाजवादी पार्टी, समाजवादी जनता दल, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी और संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी को मिलाकर तीसरा मोर्चा बनाया गया है। शुक्रवार को पटना में फर्स्ट फेज के कैंडिडेट्स का एलान किया जाएगा। मीटिंग में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, कैबिनेट मंत्री आजम खान के साथ सपा के कई नेता मौजूद थे। बता दें, जीतनराम मांझी के पार्टी से अलग होकर देवेंद्र प्रसाद यादव ने समाजवादी जनता दल के नाम से पार्टी बनाई थी, जो आज तीसरा मोर्चा में शामिल हुई।
इस मौके पर बिहार के समाजवादी पार्टी के सचिव देवेंद्र सिंह यादव ने बताया, “तीसरा मोर्चा बिहार में सशक्त बनेगा। हमलोग कई अहम मुद्दों को उठाएंगे। बिहार फतह के लिए ये मोर्चा खड़ा किया गया है।” वहीं, सपा में शामिल हुए पूर्व आरजेडी नेता रघुनाथ झा ने बताया, “लालू को मैंने सीएम बनाया, उसी ने मेरे साथ दगाबाजी की। उन्होंने कहा कि लोहिया के बाद अगर कोई लीडर है तो वो मुलायम हैं। मैंने मान-सम्मान नहीं मिलने के कारण ही इस पार्टी को नकारा है और सपा का दामन थामा है।” रघुनाथ झा के साथ औरंगाबाद में जेडीयू एमएलसी रहे मुन्ना सिंह भी सपा में शामिल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button