फीचर्डब्रेकिंगराजनीति

ज्योतिरादित्य सिंधिया मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी में लगातार इस्तीफों का दौर जारी है। हाल ही में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अब मिलिंद देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस अध्‍यक्ष के पद से और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस महासचिव पद से इस्‍तीफा दे दिया है। मिलिंद देवड़ा ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मुंबई कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए तीन सदस्यीय पैनल का भी प्रस्ताव दिया है। इससे पहले आज ही यानी रविवार को इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव के भी इस्‍तीफा देने की खबर सामने आई। केशव चंद यादव ने हार कि जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी को एक चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उन्होंने कहा है कि मैं 2019 लोकसभा चुनावी में पार्टी की हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और अपने वर्तमान पद से इस्तीफा दे देता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि मैं भारत के विकास और कल्याण के लिए आपसे प्रेरित होकर राजनीति में शामिल हुआ था। आइवाइसी में आपके क्रांतिकारी कदम के कारण ही मेरे जैसा एक आम आदमी राजनीति में जगह बना सका। आप अच्छी तरह से जानते हैं कि मैंने एक सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर पार्टी स्तर के कार्यकर्ता और वर्तमान में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में काम किया। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले केशव चंद यादव को पिछले साल मई में यूथ कांग्रेस का प्रमुख नियुक्त किया गया था। वह भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button