राजनीति
अब की बार 75 पार : रतन लाल कटारिया

चंडीगढ़ : केंद्रीय राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि कार्यकर्ता व पन्ना प्रमुखों की मेहनत से ही प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी मिशन-75 का टारगेट कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते ही पूरा होगा। वे रविवार को मंडल प्रवासी कार्यक्रम के तहत पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन का परिणाम है कि आज देश में विपक्ष की भूमिका के वजूद पर सवाल उठने लगे हैं। आज सभी विपक्षी दलों के लोगों को भाजपा के सामने चुनाव लड़ने में भी अपने उम्मीदवारों को लेकर गुणा-भाग करना पड़ रहा है।



