राजनीति

पत्नी अमिता समेत भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांगे्रसी संजय सिंह

नई दिल्ली : अमेठी राजघराने से ताल्लुक रखने वाले संजय सिंह ने पार्टी छोड़ने की घोषणा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और दावा किया था कि यह पार्टी अब भी अतीत में जी रही है और भविष्य को लेकर अनभिज्ञ है। संजय सिंह पहले भी भाजपा में रहे हैं और उसके टिकट पर लोकसभा सदस्य चुने गए थे। कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय सिंह बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए। संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह भी बीजेपी में शामिल हुईं।

मालूम हो कि संजय सिंह ने मंगलवार को ही कांग्रेस पार्टी और राज्यसभा पद से इस्तीफा दिया था। संजय सिंह और उनकी पत्नी अमिता सिंह ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। संजय सिंह से पहले समाजवादी पार्टी के नीरज शेखर भी पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। सिंह और शेखर दोनों का ताल्लुक उत्तर प्रदेश से है जहां की विधानसभा में भाजपा के पास प्रचंड बहुमत है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा इन दोनों नेताओं को राज्यसभा भेज सकती है। वैसे, कुछ दिनों पहले ही तेलुगू देसम पार्टी के चार राज्यसभा सदस्य भी भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस से इस्तीफे की घोषणा करते हुए सिंह ने कहा था कि कांग्रेस अब भी अतीत में जी रही है और उसे भविष्य के बारे में कुछ पता नहीं है। आज के समय में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। अगर देश उनके साथ है तो मैं भी उनके साथ हूं।

Related Articles

Back to top button