राजनीति

कांग्रेस को बड़ा झटका, त्रिपुरा के अध्यक्ष प्रद्योत देब ने दिया इस्तीफा

अगरतला । त्रिपुरा में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्योत देब बर्मन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यही नहीं उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा पार्टी में बड़े पदों पर भ्रष्ट लोगों को शामिल कराया जा रहा है। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद कहा ‘आज सुबह से मैं सुकून महसूस कर रहा है क्योंकि आज मुझे झूठों और अपराधियों से बात नहीं करना पड़ी। मैं अब अपने प्रदेश की सेवा बेहतर तरीके से कर सकता हूं।’

राहत महसूस कर रहा हूं

प्रद्योत ने अपने इस्तीफे का जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने इस ट्वीट में लिखा, ‘बहुत दिनों बाद मैं सुबह उठकर राहत महसूस कर रहा हूं। मेरी आज दिन की शुरुआत बगैर किसी अपराधी और झूठे को सुनकर हुई। मुझे अब इस बात की चिंता नहीं है कि कौन सा मेरा साथी पीठ में छुरा घोपेगा। अब मुझे उच्च पदों पर बैठे भ्रष्ट लोगों को झेलने की जरूरत नहीं है।’

उच्च पदों पर बैठे भ्रष्ट लोगों को झेलने की जरूरत नहीं

उन्होंने कहा, ‘मैं जब आज सुबह उठा थो काफी अच्छा महसूस कर रहा था। आज मुझे मुझे एहसास हुआ कि मेरे स्वास्थ्य और मेरे जीवन को कैसे प्रभावित किया जा रहा है। मैं अपने समाज में गलत तत्वों को हावी नहीं होने दे सकता। अब मुझे उच्च पदों पर बैठे भ्रष्ट लोगों को झेलने की जरूरत नहीं है।मैं अब अपने राज्य के बेहतरी के लिए ईमानदारी से योगदान दूंगा।’

लड़ाई में शुरू से अकेले था

उन्होंने इस दौरान यह भी कहा, ‘मैंने उनसे लड़ने की बहुत कोशिश की लेकिन मैं सफल नहीं हो सका। मैं इस लड़ाई में शुरू से अकेले था। मैंने फैसला किया है कि सकारात्मक मानसिकता के साथ मैं आगे बढ़ूंगा। इसकी मुझे काफी आवश्यकता है।’

पिछले साल अगस्त में बने थे अध्यक्ष

गौरतलब है कि देबबर्मन को पिछले साल अगस्त में त्रिपुरा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। प्रद्योत के पिता किरीट बिक्रम किशोर माणिक्य देबबर्मन और उनकी मां बिभु कुमारी देवी बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। इस साल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को राज्य में करारी हार का सामना करना पड़ा था। राज्य के दोनों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

Related Articles

Back to top button