ज्ञान भंडार

धनतेरस पर जरूर ख़रीदे ये सामान बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, ये चीजें होती हैं बहुत अशुभ

दीपावली का प्रारंभ धनतेरस से माना जाता है, जो इस वर्ष 25 अक्टूबर को है। यह हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। इस दिन हम खरीदारी करते हैं, जो हमारे लिए शुभ हो और सुख-समृद्धि में वृद्धि करने वाला हो। लोगों में ऐसी मान्यता है कि इस दिन शुभ वस्तुओं की खरीदारी करने से लक्ष्मी माता की कृपा उनके परिवार पर होती है और वर्षभर आ​र्थिक स्थि​ति अच्छी रहेगी। धनतेरस पर आप भी खरदारी करेंगे, ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि कौन सी वस्तु आपके लिए शुभ और मंगलकारी होगी और कौन सी वस्तु आपको नहीं खरीदनी चाहिए।

धनतेरस पर क्या खरीदें

1. सोने या चांदी के सिक्के

धनतेरस के दिन सोने या चांदी के सिक्के खरीदें, उस पर लक्ष्मी माता और गणेश जी का चित्र बना होना चाहिए। इस सिक्के का दिवाली के दिन विधिपूर्वक पूजा करें और अपने तिजोरी में रख दें। यह आपके धन-सं​पत्ति के लिए शुभ फलदायी होगा।

2. गोमती चक्र

धनतेरस के दिन आप 11 गोमती चक्र खरीद सकते हैं। यह शुभकारी होता है। यह परिजनों की सेहत और समृद्धि को बढ़ाता है। दिवाली के दिन इनका पूजन करें और पीताम्बर यानी पीले वस्त्र में बांधकर तिजोरी आदि में रख दें।

3. धनतेरस पर धनिया खरीदें

धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदे का रिवाज है। इसे दिवाली वाले दिन लक्ष्मी पूजा के समय माता को अर्पित करें। फिर उसके कुछ दाने गमले में बो दें। उसमें यदि स्वस्थ पौधा निकलता है तो पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यदि पौधा सामान्य और पतला है तो आपकी पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

4. पीतल के बर्तन

धनतेरस के दिन देवताओं के वैद्य धनवन्तरि की पूजा होती है, उनको प्रिय धातु पीतल है। इस वजह से धनतेरस को पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।

5. लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा

दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के लिए धनतरेस को ही माता लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा खरीद लेनी चाहिए। आपके लिए संभव हो तो चांदी की मूर्ति खरीदें अन्यथा मिट्टी की मूर्तियां या तस्वीर खरीद सकते हैं। पूजा के बाद इस मूर्ति को तिजोरी आदि में रख दें।

6. झाड़ू

कहा जाता है कि झाड़ू में माता लक्ष्मी का वास होता है। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी का प्रवेश होता है। दरअसल झाड़ू से हम घर की सफाई करते हैं और उससे घर की नकारात्मकता बाहर हो जाती है, इसलिए इसकर महत्व अधिक है।

जो लोग व्यवसायी हैं उनको नए खाते और बही खरीदना चाहिए। दिवाली के दिन उनका पूजन करना चाहिए।

धनतेरस पर क्या न खरीदें

धनतरेस के दिन लोहा, ​कांच और एल्युमिनियम के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए। इससे आपके ग्रहों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जब भी कोई बर्तन खरीद कर लाएं तो उसमें अन्न आदि रखकर लाएंं। खाली बर्तन घर में नहीं लाना चाहिए। इसके अलावा आपको धनतेरस के दिन काले रंग से बचना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है।

Related Articles

Back to top button